फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman's body found in Subhanpur, search for Moni continues

सुभानपुर में मिला महिला राजेश का शव, मोनी की तलाश जारी

Sun, 15 Mar 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in Subhanpur, search for Moni continues
क्षेत्र के गांव सांकरौद स्थित यमुना नदी मे युवती मोनी के शव को तलाशती एसडीआरएस की टीम - फोटो : KAHKRA
बागपत। नाव हादसे में यमुना में डूबी राजेश का शव घटनास्थल से 15 किमी दूर सुभानपुर क्षेत्र में बरामद हुआ। एक किसान ने शव पर झपट रहे कुत्तों को भगाकर उसे यमुना से बाहर निकाला और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मोनी का अभी सुराग नहीं लग सका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम मोनी की तलाश में गाजियाबाद और दिल्ली तक यमुना को खंगालने में जुटी है। हादसे में मरने वालों की संख्या अब दो हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए नाव हादसे में यमुना में डूबी किशोरी नसरीन की मौत हो गई थी, जबकि देशराज मोहल्ले की महिला राजेश (35) और किशोरी मोनी (16) पानी में बह गई थी। शनिवार को सुभानपुर गांव के यमुना खादर में फसल देखने गए सांकरौद गांव के किसान लक्ष्मण ने नदी में बह रहे एक शव पर कुत्तों को झपटते हुए देखा। किसान ने लाठी से कुत्तों को भगाया और शव को यमुना से बाहर खींचा। बागपत में अपने परिचितों को कॉल की। देशराज मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बताया कि शव महिला राजेश का ही है। सूचना पर एसडीएम सदर रामनयन, सीओ ओमपाल सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एसडीएम रामनयन ने बताया कि मोनी की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगी है। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

किसान ने दिखाई हिम्मत, सबने की सराहना
बागपत। सांकरौद गांव के किसान लक्ष्मण सिंह की हिम्मत की वजह से राजेश का शव यमुना नदी से बरामद हो सका। लक्ष्मण खेत की रखवाली करने गया था। यमुना में पानी कम है, यहां लक्ष्मण ने कुत्तों को एक शव पर झपटते देखा तो वह लाठी लेकर दौड़ा। शव को बाहर निकालकर लाया और पुलिस और परिजनों के आने तक शव की सुरक्षा की। सबने किसान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना से सड़क तक बुग्गी में लाए शव
बागपत। यमुना खादर से मुख्य मार्ग तक शव को बुग्गी में लाया गया। इसके बाद एंबुलेंस में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
बागपत। नाव हादसे में नसरीन के बाद अब राजेश का शव बरामद हो गया है। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी मोनी की तलाश जारी है।

लूट गई दुनियां....बागपत यमुना से राजेश देवी का शव मिलने के बाद जैसे ही पोस्टमार्टम में शव देखा तो पर?

लूट गई दुनियां....बागपत यमुना से राजेश देवी का शव मिलने के बाद जैसे ही पोस्टमार्टम में शव देखा तो पर?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed