फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman named in brick kiln worker's murder case interrogated; several leads uncovered.

Baghpat News: भट्ठा मजदूर की हत्या में नामजद महिला से पूछताछ, कई सुराग मिले

Mon, 04 May 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Woman named in brick kiln worker's murder case interrogated; several leads uncovered.
बागपत। शहर के नौरोजपुर गुर्जर मार्ग स्थित नई बस्ती निवासी ईंट भट्ठा मजदूर कृष्ण (36) की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी महिला छोटी से पूछताछ की है। इस पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिससे हत्याकांड के खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है। कृष्ण का शव 27 अप्रैल को सिसाना-संतोषपुर मार्ग पर एक सूखे रजबहे में मिला था, जिसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन



शव पर चोट के कई निशान भी थे। शुरुआत में 72 घंटे तक पहचान न होने पर पुलिस ने शव का लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया था। हालांकि, शुक्रवार रात कृष्ण के भाई चंद्रपाल ने शव की पहचान की। चंद्रपाल ने ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर पूरन, उसकी बेटी छोटी और बेटे धर्मेंद्र पर कृष्ण की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चंद्रपाल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नामजद आरोपी ईंट भट्ठे से फरार हो गए थे। पुलिस ने तलाश के दौरान नामजद आरोपी महिला छोटी को पकड़ लिया। जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि महिला से पूछताछ की गई है और कई बिंदुओं पर जांच जारी है। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed