{"_id":"622102bdd815a678be03ee0d","slug":"woman-killed-two-injured-in-car-collision-on-national-highway-baghpat-news-mrt5791299110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन
बागपत के सिसाना गांव में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार व मौके पर जमा लोग
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसाना गांव के पास हुआ हादसा, कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर तेज रफ्तार कार सवार ने तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। एक महिला को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। साथ ही घायल दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया।
सिसाना गांव की गीता पत्नी रमेश, गीता, सीमा, अंजली, शिवानी बृहस्पतिवार शाम को गोबर के उपले बनाकर घर लौट रही थी। वह नेशनल हाईवे पर स्कूल के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रहे कार सवार ने गीता पत्नी रमेश, गीता, सीमा को टक्कर मार दी। गीता पत्नी रमेश की साड़ी कार में उलझ गई। वह काफी दूर तक कार के साथ घिसटती चली गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य महिलाओं को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लिया गया है।