फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman dies of fever in Chamaraval, many people ill

चमरावल में बुखार से महिला की मौत, कई लोग बीमार

Tue, 07 Sep 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever in Chamaraval, many people ill
चमरावल में बुखार से महिला की मौत, कई लोग बीमार
विज्ञापन

गांव में दहशत, ग्रामीणों ने की स्वास्थ्य कैंप लगाकर जांच कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। मंगलवार को बुखार से चमरावल गांव में एक महिला की मौत हो गई। गांव के कई बच्चे और युवक बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच करने की मांग की है।

चमरावल निवासी कुलदीप त्यागी की पत्नी अलका (32) ने सात दिन पूर्व बच्चे को जन्म दिया था। तभी से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। मंगलवार को महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे खेकड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अलका की मौत पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जानलेवा बुखार पैर पसार रहा है। गांव में दहशत का माहौल है। गांव के शशांक, आकाश, आर्यन, दीपक, सरिता, शिखा व गौरव गौतम बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीण शशांक त्यागी, नीटू फौजी, कपिल, पवन, राजेश, राधे, दीपक ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है। वहीं, खेकड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ. ताहिर का कहना है कि ग्राम प्रधान से संपर्क कर गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed