{"_id":"5fa5935d8ebc3e9b7a5c01b9","slug":"woman-dies-during-operation-uproar-kahkra-news-mrt5097576157","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को थी पित्त की थैली में पथरी की समस्या, नर्सिंग होम में किया जा रहा था ऑपरेशन
परिजनों ने किया हंगामा, बाद में दोनों पक्षों में हुआ समझौता, पुलिस को नहीं दी गई जानकारी
खेकड़ा (बागपत)। नगर स्थित एक नर्सिंग होम में पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन करते समय महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। नगर के कुछ लोगों के हस्तक्षेप के चलते दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।
मोहल्ला अहिरान निवासी महिला को पित्त की थैली में पथरी की समस्या थी। नगर स्थित नर्सिंग होम के चिकित्सक ने ऑपरेशन को जरूरी बताया। शुक्रवार को चिकित्सकों ने महिला के पेट का ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर मृतका के परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कहा कि चिकित्सक ने दिल्ली के अच्छे सर्जन से ऑपरेशन कराने का आश्वासन दिया था। नौसिखिया चिकित्सकों से ऑपरेशन करा दिया। इससे महिला की मौत हो गई। पता लगने पर नगर के कुछ लोग नर्सिंग होम पर पहुंचे और मामले में हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। इसके बाद मृतका के परिजन शव को वहां से ले गए और फिर बगैर किसी कानूनी कार्रवाई किए अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह पता कराऐंगे। यदि पीड़ित पक्ष की की ओर से तहरीर आएगी तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।