फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman dies after eating toxic food

जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत, पति ने किया हंगामा

Tue, 10 May 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after eating toxic food
दोघट। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का निकाह चार वर्ष पहले रमाला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। पति-पत्नी के बीच विवाद रहने लगा और चार माह पूर्व महिला मायके में आकर रहने लगी थी। रविवार शाम महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार रात्रि महिला की मौत होने के बाद शव गांव लाया गया। जिसका पता चलने पर मृतका का पति व ससुर ने वहां आकर मायके वालों पर सही देखभाल न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। वह शव को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए। इसकी सूचना पाकर पुलिस टीम वहां पहुंची, लेकिन जब तक मामला शांत करा दिया गया। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक दोघट कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि महिला की मौत होने की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed