फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman dies after boiling juice in a crusher

कोल्हू में उबलते हुए रस की कढ़ाई में गिरकर महिला की मौत

Mon, 09 Dec 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after boiling juice in a crusher
बागपत। बालैनी थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव में शनिवार की रात एक महिला की कोल्हू पर उबलते हुए रस की कढ़ाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घंटों बाद महिला की शनाख्त हुई। जिसके बाद उसके पति को सूचना दी। एएसपी अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जिसमें कोल्हू मालिक की लापरवाही सामने आई। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

बालैनी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में रविवार की सुबह एक कोल्हू में उबलते हुए रस की कढ़ाई में महिला की झुलसने की सूचना ग्रामीणों को मिली थी। जिसके बाद कोल्हू में सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हेे गए। इसकी सूचना बालैनी थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद एएसपी अनिल कुुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पा रही थी। घंटों की मशक्कत के बाद महिला की शनाख्त ललिता पत्नी मोनू के रूप में हुई। मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद सभी बदहवास हालत में घटना स्थल पर पहुंचे। महिला के शव को देखकर सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एएसपी अनिल कुुमार सिंह ने कहा कि महिला की लापरवाही के चलते मौत उबलते हुए रस की कढ़ाई में गिरने से हुई। इसमें कोल्हू मालिक की लापरवाही सामने आई है। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला थोड़ी मानसिक रूप से परेशान थी। परिजनों ने उन्हें जानकारी दी थी कि वह पहले भी कई बार लापता हो हो चुकी है।
विज्ञापन

मौत की सूचना से पुलिस हुई चौकन्ना
बागपत। दौलतपुर गांव में महिला की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन चौकन्ना हो गया। मौके पर पुलिस के अफसर पहुंचे और हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल की। जांच में केवल कोल्हू मालिक की लापरवाही सामने आई। जिसके बाद पुलिस की जान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed