फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman burnt to death by pouring petrol in Tamelagarhi

तमेलागढ़ी में पेट्रोल डालकर जलाई गई महिला की मौत

Wed, 25 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt to death by pouring petrol in Tamelagarhi
18 मई को ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जलाई थी महिला, तीन पर दर्ज है मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। तमेलागढ़ी गांव में पेट्रोल डालकर जलाई गई महिला मनु ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की शाम दम तोड़ दिया। बुधवार को गमगीन माहौल में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।
बिजरौल निवासी बाबूराम ने 18 मई अपनी भांजी तमेलागढ़ी की मनु (32) पत्नी तिरसपाल को जली हुई हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। बाबूराम ने दोघट थाने पर शिकायत देकर मनु के पति तिरसपाल, सास फूलवती व ननद बबीता पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। छह दिन तक महिला की हालत गंभीर बनी रही। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंपा। तमेलागढ़ी गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

हमला करने के दो आरोपी दबोचे
चांदीनगर। गढ़ी कलंजरी गांव निवासी राजकुमार ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार के कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की। बीच बचाव कराने आए भाई अजब सिंह पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दो आरोपी हरिंदर और सुरेशपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed