{"_id":"60e9d7d68ebc3eb157488ee8","slug":"woman-arrested-for-casting-fake-vote-baghpat-news-mrt5467614161","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोट डालने पहुंची महिला को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोट डालने पहुंची महिला को हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय/बालैनी (बागपत)। बागपत के पिलाना में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चल रहे मतदान के दौरान एक महिला फर्जी वोट डालने पहुंच गई। जबकि असली महिला मतदाता वहां पहले से ही मौजूद थी। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
पिलाना ब्लॉक में सुबह 11 बजे से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा था। दोपहर दो बजकर 30 मिनिट पर एक महिला वोट डालने के लिए पहुंची। प्रमुख पद प्रत्याशी अनीश यादव ने महिला को पहचान पत्र जांच कराने करने लिए कहा। महिला ने अपना नाम अफसाना पत्नी सलीम निवासी तिलपनी बताया। जबकि असली अफसाना वहां पहले से ही मौजूद थी। इसके बाद मतदान स्थल पर हंगामा हो गया और दोनों प्रत्याशियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। सीओ युवराज सिंह ने मामले को शांत कराया और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।
पुलिस अधिकारियों की पूछताछ में महिला ने बताया की वह लोनी की रहने वाली है, उसे एक आदमी ने भेजा था कि अभयवीर यादव को वोट देना है, इससे ज्यादा में कुछ नहीं जानती। इसके बाद पुलिस को हिरासत में लेकर थाने ले गई। एसओ रवि रत्न का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है।