{"_id":"63504fa163ec756e915ce520","slug":"with-the-toll-on-the-meerut-bagpat-highway-the-arbitrariness-of-the-workers-started-baghpat-news-mrt610345679","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-बागपत हाईवे पर टोल प्लाजा शुरू होते ही टोल कर्मियों की मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-बागपत हाईवे पर टोल प्लाजा शुरू होते ही टोल कर्मियों की मनमानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मेरठ-बागपत हाईवे पर बुधवार को टोल प्लाजा शुरू होते ही कर्मियों की मनमानी शुरू हो गई है। टोल कंपनी के कर्मचारियों ने हबीबपुर नंगला गांव के रास्ते पर बैरियर लगा दिया है। इससे हबीबपुर नंगला के रास्ते पर जाने वाले वाहन चालकों की टोल कर्मियों से नोंकझोंक हुई।
19 फरवरी 2019 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडक़री और पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ-बागपत हाईवे 334बी का शिलान्यास किया था। 43.71 किलोमीटर के हाईवे का 371 करोड़ रुपये से निर्माण कराया गया है। वर्ष 2020 में हाईवे निर्माण शुरू हुआ लेकिन कोरोना संक्रमण फैलने पर हाईवे का निर्माण बंद हो गया था। कंपनी ने निर्माण कार्य पूरा होने पर हाईवे को एनएचएआई के हवाले कर दिया था। बालैनी के समीप टोल प्लाजा का निर्माण कराया गया था। बुधवार से कंपनी ने हाईवे पर टोल शुरू कर दिया है। टोल प्लाजा पर अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग रेट लिस्ट जारी की गई है। इसमें कार के लिए सबसे कम 40 रुपये और बड़े व भारी वाहनों के लिए सबसे अधिक 225 रुपये का टोल निर्धारित किया है। टोल से बचने के लिए वाहन हबीबपुर नंगला गांव के रास्ते से न निकले इसके लिए गांव के रास्ते पर बैरियर लगाकर कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
वाहन चालकों से नोकझोंक
टोल कंपनी ने हबीबपुर नंगला के रास्ते से गुजरने वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगा दिया है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को रोकने के लिए लेकर दिन भर टोल कर्मचारियों और वाहन चालकों की नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन
20 किमी के दायरे में पंजीकृत वाहनों को मिलेगा लाभ
टोल पर 20 किलोमीटर के दायरे में पंजीकृत वाहनों को राहत दी जाएगी। 20 किलोमीटर के दायरे में पंजीकृत स्थानीय गैर वाणिज्यिक वाहनों के लिए एक महीने का 315 रुपये का पास जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 24 घंटे में वापस आने वाले वाहनों को टोल पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। एक माह के अंदर 50 एकतरफा यात्राओं के लिए सभी प्रकार के वाहनों को 33 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मानक से अधिक भार ले जाने वाहनों पर दस गुणा शुल्क वसूला जाएगा।