फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   With the implementation of the Citizen's Charter, flouting

सिटीजन चार्टर की लागू होने के साथ की उड़ाई धज्जियां

Thu, 02 Jun 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
With the implementation of the Citizen's Charter, flouting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिला अस्पताल में भले ही सिटिजन चार्टर लागू करने के साथ व्यवस्थाएं बेहतर किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वहां व्यवस्थाएं पूरी तरह बिगड़ी हुई हैं। चिकित्सकों के समय पर नहीं पहुंचने से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस तरह सिटीजन चार्टर का पालन भी नहीं हो रहा है।
जिला अस्पताल में सुबह साढ़े आठ बजे ओपीडी शुरू हो जाती हैं, लेकिन वहां बृहस्पतिवार को स्थिति काफी खराब दिखी। सुबह साढ़े नौ बजे तक हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन, फिजिशियन पहुंचे ही नहीं थे। एक अन्य फिजिशियन के कक्ष पर छुट्टी का पर्चा लगा था। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ को निर्धारित समय से एक घंटे बाद भी राउंड पर बताया जा रहा था। वहां सुबह साढ़े आठ बजे ही मरीज पहुंचकर डॉक्टरों का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अस्पताल में लगाए सिटीजन चार्टर में पंजीकरण के बाद मरीजों को दो घंटे के अंदर देखना होता है। वहां दो घंटे से ज्यादा वक्त लग रहा है तो कई मरीज चार घंटे तक बैठ रहे। ऐसे में सिटिजन चार्टर लागू किए जाने के साथ ही धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ सेवानिवृत्त हुए तो लटका ताला
जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ के कक्ष पर भी ताला लटका हुआ था। बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ दो दिन पहले सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी जगह कोई अन्य डॉक्टर नहीं आए हैं। इसलिए कक्ष पर ताला लटका हुआ है। वहां आंखों की जांच कराने आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज कई घंटे तक कर रहे इंतजार
बागपत पुराना कस्बा निवासी सुमित ने बताया कि वह अपनी मां की आंखों की जांच कराने के लिए आया था। यहां साढ़े नौ बजे तक भी कक्ष का ताला नहीं खुला। इस तरह ही बंदपुर गांव निवासी धर्मवीरी ने बताया कि वह सुबह साढ़े आठ बजे से हड्डी रोग विशेषज्ञ के इंतजार में बैठी हैं, लेकिन वे साढ़े नौ बजे तक भी नहीं पहुंचे।

अस्पताल में सभी चिकित्सकों को समय पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी कोई समस्या है तो इसको दिखवाएंगे। मरीजों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed