{"_id":"5734d05f4f1c1b9b3791a8e9","slug":"will-revenge-killers","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हत्यारों से लूंगा बदला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हत्यारों से लूंगा बदला'
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 13 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
कचहरी पहुंचा सचिन नंदा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में नोएडा की कासना जेल से पेशी पर आए राहुल खट्टा के गुरु बताए जाने वाले सचिन नंदा ने कहा राहुल खट्टा को किसने मरवाया है, उसे इसकी पूरी जानकारी है। उन लोगों को चुन-चुनकर मारा जाएगा। इस मामले में उसने आकाश शामली को क्लीन चिट दे दी। जबकि राहुल के बेहद करीबी बताए जाने वाले युवक पर शक जताया।
बली गांव का सचिन नंदा राहुल खट्टा के साथ ही मिलकर लूट, हत्या, रंगदारी और फिरौती के लिए अपहरण करता था। कुछ लोग तो सचिन नंदा को राहुल का गुरु बताते हैं। 28 मार्च 2015 को शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले निवासी युवा सर्राफ प्रदीप वर्मा का बड़ा बाजार में स्थित उनके शोरूम से अपहरण हुआ था। इस वारदात में राहुल खट्टा और सचिन नंदा का नाम सामने आया था।
इसके अलावा खट्टा प्रहृलादपुर गांव में पूर्व प्रधान महेंद्र की हत्या में दोनों आरोपियों के नाम हैं। वेस्ट यूपी के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान की पुलिस उनकी पीछे लगी हुई थी। जून 2015 में सहारनपुर पुलिस ने राहुल खट्टा और उसके साथी बिंते मार दिया था। पुलिस ने उनका एनकाउंटर करने का दावा किया था।
विज्ञापन
जबकि राहुल खट्टा के साथी और परिवार के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। नोएडा जेल में बंद सचिन नंदा अग्रवाल मंडी टटीरी के व्यापारी विष्णु मित्तल से रंगदारी मांगने के मामले में बागपत कोर्ट में बृहस्पतिवार को बी वारंट पर पेश हुआ। पुलिस ने उसे केस में मुल्जिम बना लिया।
कोर्ट से वापस जेल जाते समय कचहरी में मीडिया कर्मियों को देखते ही सचिन नंदा चिल्लाने लगा।
उसने कहा उसे पता है राहुल खट्टा को किसने मरवाया है। वह कोई ओर नहीं अपने ही लोग हैं। अपने ही साथियों ने उसे धोखा दिया है। जब तक राहुल की मौत का बदला नहीं ले लिया जाएगा, चैन से नहीं बैठा जाएगा। उन लोगों को चुन-चुन कर मारा जाएगा।
आकाश शामली से की लंबी बातें
बागपत। पेशी पर आए राहुल खट्टा के साथी आकाश शामली ने कचहरी परिसर में सचिन नंदा से मुलाकात की। इन दोनों ने आपस में काफी समय से तक वार्ता की। बाद में सचिन नंदा ने कहा आकाश राहुल का बेहद करीबी साथी था। उसने उसकी हत्या नहीं कराई। उसने राहुल खट्टा की मौत के समय जेल गए एक बदमाश का खुलकर नाम लिया।
मुखबिरी पर मारा गया था नीरज भाटी
बागपत। सचिन नंदा ने कहा नीरज भाटी उनका ही साथी था। वह उनके साथ ही दगा करने लगा था। कई बार उसने उनकी मुखबिरी की। समझाने के बावजूद वह नहीं माना। बाद में उसे अंजाम भुगतना पड़ा।
जो टारगेट पर है, जल्द पता चल जाएगा
बागपत। सचिन नंदा ने मीडिया कर्मियों से कहा उसके टारगेट पर जो लोग हैं, किसी को बताने की जरूरत नहीं है। जल्द ही सब लोगों को पता चला जाएगा।
जेल से राजू आ गया, मैं भी जल्द अाऊंगा
बागपत। सचिन नंदा ने बताया राजू खट्टा (राहुल का भाई) तो जमानत पर जेल से बाहर आ गया। 1-2 माह के अंदर वह भी जमानत पर कारागार से बाहर आ जाएगा।