फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Will have to take token for driving license in transport office

परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लेना पड़ेगा टोकन

Wed, 02 Dec 2020 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Will have to take token for driving license in transport office
बागपत एआरटीओ कार्यालय पर टेबल पर रखे टोकन - फोटो : BAGHPAT
- जिले में जल्द ही शुरू होगी नई व्यवस्था, काउंटर की भीड़ खत्म करने की प्रक्रिया
विज्ञापन

- सामाजिक दूरी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा टोकन सिस्टम
बागपत। परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब टोकन नंबर लेना पड़ेगा। नई व्यवस्था से भीड़ कम होगी और कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया जा सकेगा। शासनादेश के बाद टोकन
की व्यवस्था शुरू करने के लिए तैयारियां चल रही हैं। जिले में जल्द ही नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी, इससे डीएल बनवाने के लिए आने वाले लोगों को आसानी हो सकेगी और भीड़ से भी बचेंगे। नई व्यवस्था में लर्निंग, परमानेंट और नवीनीकरण के ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को अब टाइम स्लॉट लेकर खोले गए काउंटर से टोकन अनिवार्य किया गया है। टोकन नंबर का डिस्प्ले होने पर ही आवेदक काउंटर तक पहुंचकर अपनी प्रक्रिया पूरी कराएंगे। इससे कोरोना की गाइड लाइन का पालन भी हो सकेगा।
विज्ञापन

खिडक़ी पर भीड़ और लाइन को रोकने में मिलेगी मदद
बागपत। ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों के लिए टोकन सिस्टम से खिड़की पर भीड़ में नहीं खड़ा होना होगा। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि नई व्यवस्था की तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिसंबर से शुरू होगी व्यवस्था
बागपत। टोकन सिस्टम तीन दिसंबर से शुरू होने की संभावना है। इसके लिए परिवहन कार्यालय में दिनभर तैयारियां की गई।
जिले में बन रहे एक सौ लाइसेंस
बागपत। जिले में वर्तमान में रोजाना एक सौ लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। इनमें करीब 60 लाइसेंस लर्निंग हैं। नवीनीकरण और परमानेंट के करीब 40 लाइसेंस बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed