फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Will have to give details of budget spent soon

बीडीओ को जांच सौँपी, जल्द देना होगा खर्च किए बजट का विवरण

Tue, 11 Oct 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Will have to give details of budget spent soon
खंड विकास अधिकारी को जांच सौँपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गोठरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के सुंदरीकरण की जांच में गड़बड़ी उजागर होने के बाद वसूली के लिए सीडीओ ने खेकड़ा बीडीओ को जांच सौंपी है। बीडीओ को सुंदरीकरण पर खर्च किए गए बजट का ब्योरा पांच दिन में देने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ विद्यानाथ शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव गुर्जर की शिकायत पर आंगनबाड़ी केंद्र के सुंदरीकरण की जांच कराई गई। जिसमें सहायक विकास अधिकारी पंचायत व अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की जांच आख्या में भवन में किए गए प्लास्टर की फिनिशिंग नहीं मिली। इसके अतिरिक्त खिड़की-दरवाजे मानक के अनुसार नहीं मिले। छत की मरम्मत भी सहीं नहीं मिली। रंगाई-पुताई में भी गड़बड़ी मिली है। सीडीओ ने खेकड़ा बीडीओ को जांच आख्या में मिली कमियों पर खर्च किए गए धन का विवरण पांच दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

विधवा ने दुकान तोड़ने का आरोप लगाया
छपरौली। बस स्टैंड पर दुकान करने वाली विधवा अंजू देवी ने नगर पंचायत के कर्मियों पर दुकान ढहाने का आरोप लगाया। उसका आरोप है कि उसने दुकान का किराया भी जमा कर दिया था। इसके बाद भी दुकान ढहाकर कब्जा करने का प्रयास किया। उधर, अन्य दुकानदारों ने भी नगर पंचायत के कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी नितिन पांडेय का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में सुशील कुमार, संजीव कुमार, मोहित, गुप्ता, दीपक गुप्ता, विपिन, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार, मनमोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed