फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Will give tips to youth interested in specialist recruitment

विशेषज्ञ भर्ती में रुचि रखने वाले युवाओं को देंगे टिप्स

Tue, 17 Aug 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Will give tips to youth interested in specialist recruitment
सेना व सशस्त्र बलों में रुचि रखने वाले युवाओं से लोकमंच पर होगी परिचर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत खेल विकास अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल के मैदान तैयार कराए जा रहे है। डीएम राजकमल यादव गांवों के खेल मैदानों की मॉनिटरिंग कर रहे है। जिले के भारतीय सेना, पुलिस भर्ती व अन्य सशस्त्र बलों में भर्ती होने के लिए तैयारी करने वाले युवाओं के उन्मुखीकरण एवं भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के लिए एक सितंबर को कलक्ट्रेट लोक मंच में परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।
डीएम राजकमल यादव ने बताया कि कार्यक्रम में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अनुभवशील व्यक्ति युवाओं को भर्ती से संबंधित सुझाव व टिप्स देेंगे। भर्ती में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती मापदंड, दौड़, कूद व लिखित परीक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया का मॉकट्रायल कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए सेना की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गूगल फॉर्म जारी किया गया है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए युवा फोर्म्स.जीएलई/एमवी.क्यूएफओईएसएसजी.एफडब्लूएलवाई वेबसाइट पर गूगल फॉर्म भर सकते है। युवाओं की उनकी इच्छा के आधार पर सेना, सशस्त्र बल और पुलिस बल की तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन

जौहड़ी में प्री चयन प्रक्रिया का शुभारंभ
बागपत। राइफल एसोसिएशन जौहड़ी में 17 से 20 अगस्त तक अहमदनगर (महाराष्ट्र) में होने वाली आर्मी ब्यॉज स्पोर्ट्स कंपनी के लिए प्री चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी राजकमल यादव ने प्री चयन प्रक्रिया का शुभारंभ किया। यूपी व उत्तराखंड के 8 से 14 आयु वर्ष के बालकों का निशानेबाजी का ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल में क्वालीफाई करने वाला 20 से 23 सितंबर को अहमदनगर में होने वाली भर्ती के लिए चयनित किया जाएगा। अहमदनगर से नायब सूबेदार चन्द्रवीर सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ 17 से 20 अगस्त तक राइफल एसोसिएशन पर बालकों का ट्रायल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed