{"_id":"610ecdd68ebc3e7084630c0f","slug":"wife-dies-after-husband-after-consuming-poisonous-substance-baghpat-news-mrt550800729","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से पति के बाद पत्नी की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से पति के बाद पत्नी की भी मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गढ़ी कलंजरी गांव में शुक्रवार को दंपती ने घरेलू कलह में खा लिया था जहरीला पदार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। गढ़ी कलंजरी गांव में घरेलू विवाद में शुक्रवार को दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। शुक्रवार को ही उपचार के दौरान पति की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उपचार के दौरान ही पत्नी की भी मौत हो गई। दंपती की मौत के बाद गांव में गम का माहौल रहा।
गढ़ी कलंजरी गांव निवासी सोनू (26) पुत्र हरिया और उसकी पत्नी नीतू (24) का शुक्रवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन दोनों को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए थे। उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई थी, जबकि नीतू की हालत गंभीर थी। उपचार के दौरान ही शनिवार को नीतू की भी मौत हो गई। दंपती की मौत से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। धौली प्याऊ चौकी प्रभारी नरेश कुमार यादव का कहना है कि व्यक्ति के बाद महिला की भी मौत हो गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।