फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wife beaten to death with a stick for protesting against drinking alcohol

शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या

Sat, 14 May 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Wife beaten to death with a stick for protesting against drinking alcohol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। ककड़ीपुर गांव में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने डंडे से पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। डेढ़ घंटे तक बेटा मां के शव के पास बैठकर रोता रहा। उसने ही पड़ोसियों को घटना के बारे में बताया तो पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के पिता ने आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लुहारी गांव के रहने वाले इंद्रपाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी रीना (38) की शादी 20 वर्ष पहले ककड़ीपुर गांव में राजेंद्र सिंह के साथ की थी। उसके दो बेटे कुक्की (15) और अक्की (13) हैं। आरोप लगाया कि उनका दामाद राजेंद्र रोजाना शराब पीता है। रीना इसका विरोध करती थी। इस कारण राजेंद्र उसके साथ मारपीट करता था। बताया कि शुक्रवार रात को करीब नौ बजे राजेंद्र शराब पीकर घर आया तो रीना ने विरोध किया। इस पर राजेंद्र ने रीना की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के वक्त मृतका का छोटा बेटा अक्की ही घर पर था। राजेंद्र हत्या करने के बाद फरार हो गया। अक्की डेढ़ घंटे तक मां के शव के पास बैठा रहा। इसके बाद उसने पड़ोसियों को घटना के बारे में बताया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रीना का शव पोस्टमार्टम को भेजा। हत्या में प्रयुक्त खून से सना डंडा कब्जे में लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दामाद राजेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

अंकल, मेरे पापा ने मम्मी को मार दिया, नाना को फोन कर दो
रीना की हत्या के दौरान उसका छोटा बेटा अक्की ही घर में ही मौजूद था। उसने पिता राजेंद्र को मां पर डंडे से वार करते हुए देखा, लेकिन वह कुछ नहीं कर पाया। वारदात देख अक्की पूरी तरह डर गया। डेढ़ घंटे वह शव के पास ही बैठा रहा। इसके बाद ही बाहर निकलने की हिम्मत जुटा पाया। उसने पड़ोसियों के यहां जाकर कहा कि अंकल, मेरे पापा ने मम्मी को मार दिया है, मेरे नाना को फोन कर दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने से रोकने पर शुरू हुए विवाद में पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - युवराज सिंह, सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed