फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Widening of Barot-Aminagar Sarai road may be approved soon

Baghpat News: बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग के चौड़ीकरण को जल्द मिल सकती है मंजूरी

Thu, 25 May 2023 05:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
Widening of Barot-Aminagar Sarai road may be approved soon
विकास की बात
विज्ञापन

-लोनिवि ने 46.47 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा
-मार्ग का चौड़ीकरण होने से 30 से अधिक गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा
फोटो आठ की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग के चौड़ीकरण को शासन से जल्द मंजूरी मिल सकती है। इसके लिए लोनिवि के अधिकारियों ने 46.47 करोड़ रुपये खर्च कर बड़ौत-सराय मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। मार्ग का चौड़ीकरण होने से 30 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।
बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग से नगर के अलावा आसपास के करीब 30 गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं, जो दूसरे जनपदों के अलावा दिल्ली और हरियाणा जाते हैं। इसके अलावा शुगर मिल चलने पर किसान भी इसी मार्ग से चीनी मिलों में गन्ना लेकर जाते हैं। 21.65 किलोमीटर लंबा यह मार्ग अभी साढ़े पांच मीटर चौड़ा है। मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इस मार्ग पर हादसे भी होते हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मार्ग के 46 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाया, जिसे मेरठ स्थित अधीक्षण कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद शासन को भेज दिया गया। अब शासन स्तर पर मार्ग के चौड़ीकरण को जल्द मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन

-------
चौड़ीकरण से किसानों को मिलेगी राहत
क्षेत्र के अधिकांश लोग खेतीबाड़ी करते हैं और इसी मार्ग से बीज समेत अन्य सामान लाने और तैयार फसल मंडी तक पहुंचाने के लिए जाते हैं। मार्ग के चौड़ीकरण से किसानों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंद्रराज
----
हादसों पर लगेगा अंकुश
बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग से गांवों के लोग अपनी ड्यूटी समेत अन्य कार्यों के लिए जाते हैं। जहां जल्दी जाने के चक्कर में तेज रफ्तार वाहनों की भिड़ंत होने से हादसे होते रहते हैं। चौड़ीकरण होने से हादसों पर अंकुश लगेगा। -जाकिर

----
वर्जन--बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। चौड़ीकरण को मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। -अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed