फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   While coming to the market, definitely bring a bag from home.

बाजार आते समय घर से थैला जरूर लाएं

Sun, 03 Jul 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
While coming to the market, definitely bring a bag from home.
बड़ौत नगर पालिका कार्यालय पर व्यापारियों के साथ बैठक करते एडीएम अमित कुमार - फोटो : BARAUT
बड़ौत। सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के उददेश्य से रविवार को एडीएम ने व्यापारियों की बैठक ली और उन्हें पालीथिन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने नगर के प्रत्येक वार्ड से तीन सफाई नायक को नियुक्त कर उन्हें लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम अमित कुमार ने व्यापारियों व दुकानदारों से पालीथिन का इस्तेमाल न करने का आह्वान किया। वहीं ग्राहकों से घर से बाजार आते समय थैले लाने की अपील की। एडीएम ने बताया कि पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, बिक्री और उत्पादन को प्रतिबंधित कर दिया गया। कार्यक्रम में 350 लोगों को परिषद की तरफ से निशुल्क जूट के बैग वितरित किए गए।
विज्ञापन

इसके उपरांत एडीएम, पालिका अधिकारियों ने नगर में संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, ठाकुर द्वारा, बावली रोड, बड़ौली रोड, घट्टा बाजार सहित नगर के मुख्य बाजार में भ्रमण कर दुकानदारों को भविष्य में पॉलिथीन के कैरी बैग का प्रयोग न करने की हिदायत दी। दुकानदारों से प्लास्टिक के बैग नहीं इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर कोई सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संचालन सुंदरपाल सैनी ने किया। मौके पर ईओ अनुज कौशिक, चेयरमैन अमित राणा, नगरीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजेंद्र मलिक, सफाई निरीक्षक सुशील कुमार, बलराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed