{"_id":"63b710127258ae364b33720e","slug":"where-houses-are-built-there-will-be-proposal-of-industrial-area-there-will-be-change-baghpat-news-mrt6206929133","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जहां बने मकान, वहां औद्योगिक क्षेत्र का प्रस्ताव, होगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जहां बने मकान, वहां औद्योगिक क्षेत्र का प्रस्ताव, होगा बदलाव
विज्ञापन
बागपत। जिन जगहों पर घर बनाकर लोग रहने लगे हैं, वहां महायोजना 2031 में औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित कर दिया है। इसको देखते हुए महायोजना में बदलाव करने की तैयारी की गई है। इसके साथ ही लोगों की आपत्तियों पर कई बदलाव किए जाएंगे, जिनमें डूंडाहेड़ा के पास हाईवे किनारे की सुविधाएं व सांकरौद में लॉजिस्टिक पार्क की जगह में बदलाव शामिल है।
बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने महायोजना-2031 का खाका भले ही चार महीने पहले तैयार किया हो। इसके बावजूद उसको अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। महायोजना में बदलाव की तैयारी है और उसके बाद ही अंतिम महायोजना जारी की जाएगी। जहां अभी तक कलक्ट्रेट के सामने व्यवसायिक क्षेत्र विकसित करने की योजना शामिल है।
बड़ौत में बिजरौल रोड, इकोनॉमिक कॉरिडोर के आसपास व डूंडाहेड़ा के पास औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई गई है। डूंडाहेड़ा के पास ही नेशनल हाईवे के किनारे की सभी सुविधाएं पेट्रोल पंप, होटल, रेस्ट एरिया, पार्किंग आदि को प्रस्तावित किया था।
विज्ञापन
बिजरौल रोड पर औद्योगिक क्षेत्र का प्रस्ताव बदला जाएगा
बड़ौत में बिजरौल रोड पर लोगों ने आवास बनाकर रहना शुरू कर दिया है, तो वहां कई कॉलोनियां भी विकसित हो चुकी हैं। इसके बावजूद महायोजना में उस रोड पर औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित कर दिया था। अब महायोजना में उसको बदला जाएगा और औद्योगिक क्षेत्र को वहां से कुछ दूर विकसित करने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।
डूंडाहेड़ा और सांकरौद की योजनाएं भी बदलेगी
डूंडाहेड़ा में हाईवे सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना था, लेकिन उसके ऊपर से दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर गुजरेगा और वहां कोई कट भी नहीं दिया गया है। ऐसे में हाईवे सुविधाओं का वहां कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए उसमें भी बदलाव किया जाएगा। इस तरह ही सांकरौद में लॉजिस्टिक पार्क का कोई फायदा नहीं होगा और वह नेशनल हाईवे व एक्सप्रेस वे से दूर रहेगा। इसको देखते हुए उसका प्रस्ताव भी बदला जाएगा।
600 से ज्यादा आपत्तियों का अभी निस्तारण चल रहा
महायोजना-2031 के लिए प्राधिकरण के पास 600 से ज्यादा आपत्तियां पहुंची है। जिनका निस्तारण का कार्य चल रहा है। उन आपत्तियों को लेकर भी कुछ बदलाव किया जा सकता है। जिस पर आखिरी फैसला अधिकारियों की बैठक में लिया जाएगा।
कोट...
महायोजना में कुछ बदलाव किए जाने है, जिनमें डूंडाहेड़ा के पास हाईवे सुविधाएं, सांकरौद में लॉजिस्टिक पार्क, बिजरौली रोड पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की जगह आदि शामिल है। इसको लेकर जल्द बैठक होगी और उसमें इस पर चर्चा करके अंतिम फैसला लिया जाएगा। - राजकमल यादव, डीएम