फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the women picked up the broom, everyone started cleaning.

महिलाओं ने संभाली कमान, गंदगी को साफ करने का उठाया बीडा

Tue, 22 Feb 2022 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
When the women picked up the broom, everyone started cleaning.
महिलाओं ने संभाली कमान, गंदगी को साफ करने का उठाया बीडा
विज्ञापन

कूड़ा डालने वाली जगह पर बनाई रोड, दीवार पर चस्पा किया पोस्टर
फोटो संख्या 3.....
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। गांधी रोड पर 40 वर्षों से डाली जा रही गंदगी के विरोध में सोमवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने झाडू व फावड़ा लेकर स्थानीय लोगों की मदद से सफाई की तथा शिकायत पालिका प्रशासन से की। इस पर पालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं के साथ सफाई करके कूड़ा डालने वाली जगह पर रोड बनवाकर हिदायत संबंधी पोस्टर चस्पा कर दिया। जिसमें गंदगी डालने वालों पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दर्ज थी।
बीते 40 वर्षों से गांधी रोड पर गंदगी डाली जा रही थी। इससे आमजन तथा अस्पतालों में आने वाले मरीजों व चिकित्सकों को परेशानी थी। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इस पर सोमवार को स्थानीय महिलाओं ने सेवा भारती संगठन व अन्य लोगों की मदद से हाथों में झाडू व फावड़ा लेकर सफाई शुरू कर दी। यह देख मैनावती अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश बंसल ने भी महिलाओं व पुरुषों का साथ दिया। वहीं, शिकायत नगरपालिका प्रशासन से की। इस पर पालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा सफाई में जुट गए। इस दौरान महिलाओं ने नाराजगी जताई कि यदि कभी इस जगह कूड़ा डाला तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने पालिका चेयरमैन व ईओ को अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पालिका चेयरमैन ने कूड़ा डालने वाली जगह पर रोड बनवाई तथा दीवार पर स्वच्छ भारत मिशन का पोस्टर चस्पा कर दिया। यदि कोई गंदगी डालेगा तो कार्रवाई की जाएगी। यहां सरोज, राजेश, पूनम, आरती, दिव्या, संगीता, मोनिका आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

वहीं, पालिका चैयरमैन अमित राणा ने बताया कि काफी शिकायत मिल रही थीं। इसलिए सफाई अभियान चलाया गया। अब वहां गंदगी नहीं डाली जाएगी। अब नेहरू रोड व बिजरौल रोड तिराहे पर डाली जा रही गंदगी का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मैनावती अस्पताल के संचालक डॉ. दिनेश बंसल ने पालिका प्रशासन का आभार जताया। बताया कि दो दिन बाद पालिका चेयरमैन व ईओ की मौजूदगी में यहां पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed