फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the crying child did not stop, the mother threw her on the road, died due to a car collision

बच्चा रोने पर मां ने सड़क पर फेंका, गाड़ी के कुचलने से मौत

Sat, 27 Aug 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
When the crying child did not stop, the mother threw her on the road, died due to a car collision
बागपत सीएचसी में घटना की जानकारी देती बच्ची - फोटो : BAGHPAT
बागपत। रो रहा बच्चा चुप नहीं हुआ तो गुस्से में झल्लाई मां ने उसे सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान बड़ौत की तरफ से आई इको कार की टक्कर से डेढ़ साल के इस मासूम बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महिला सीता शामली के गांव लिलोन खेड़ी की रहने वाली है और वह रक्षा बंधन पर डेढ़ साल के बेटे कालू व पांच साल की बेटी कोको को लेकर सीकर जिला राजस्थान स्थित अपने मायके गई थी। घटना के वक्त वह दोनों बच्चों सहित वहां से लौट रही थी। शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे वह बागपत में पहुंची और बस से उतर गई। वह बड़ौत की तरफ केनरा बैंक के सामने पहुंची तो उसका बेटा कालू रोने लगा, उसने उसे चुप कराने का प्रयास किया, लेकिन वह चुप नहीं हुआ। उसने गुस्से में उसने कालू को नेशनल हाईवे पर फेंक दिया, इसी दौरान बड़ौत की तरफ से आ रही इको गाड़ी ने बच्चे को टक्कर मार दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस बच्चे को सीएचसी पर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार परिजनों से बातचीत में पता चला कि सीता मानसिक रूप से बीमार है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि युवक शुभम की तहरीर पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही महिला को भी आईपीसी की धारा 304 (आपराधिक मानव वध) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed