{"_id":"65c8cc169874c03cc90ab227","slug":"when-enemies-become-friends-in-politics-it-is-not-known-naresh-tikait-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-109829-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति में दुश्मन कब दोस्त बन जाएं, पता ही नहीं चलता : नरेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति में दुश्मन कब दोस्त बन जाएं, पता ही नहीं चलता : नरेश टिकैत
Mon, 12 Feb 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भारत रत्न के हकदार थे। यह सम्मान उन्हें पहले ही मिल जाना चाहिए था। उन्होंने गन्ना भाव कम घोषित करने की बात कही और कहा कि किसानों को नुकसान पहुंचाने का काम सरकार ने किया है।
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत रविवार को दोघट कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। जहां उन्होंने भाजपा के साथ रालोद के गठबंधन पर कहा कि यह जयंत चौधरी की सोच है। राजनीति में कुछ भी हो सकता है। इसमें कुछ पता नहीं चलता कि कब दुश्मन दोस्त बन जाएं। जो लोग तीन पीढि़यों से जयंत चौधरी के साथ हैं, उनसे कम से कम सलाह मशविरा तो कर लेना चाहिए था। इसका उन्हें मलाल रहेगा।
गन्ना भाव पर कहा कि किसान का गन्ने पर 385 रुपये प्रति क्विंटल का खर्च आ रहा है। जबकि मात्र 370 रुपये भाव दिया जा रहा है। 400 रुपये क्विंटल से कम भाव पर किसान को नुकसान है। सरकार 30-35 रुपये क्विंटल पर और बढ़ा दे तो किसान नुकसान से बच जाएगा। इस मौके पर जाट सभा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर उर्फ चीकू, राजेंद्र चौधरी, बिजेंद्र प्रधान, प्रमोद तोमर, धर्मेंद्र राठी, शिवनारायण, रामनाथ, रामबीर सिंह आदि मौजूद रहे।