फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Western civilization are broken because of the extended family

पाश्चात्य सभ्यता के कारण टूट रहे संयुक्त परिवार

Sun, 21 Aug 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 21 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। विहर्ष सागर महाराज ने कहा पाश्चात्य सभ्यता के कारण देश में संयुक्त परिवार प्रथा खत्म होती जा रही है। 
विज्ञापन


दिगंबर जैन अतिथि भवन में चल रहे भक्तांबर प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने कहा परिवारों के युवा सदस्य विभिन्न विषयों की तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त कर अलग-अलग कार्यों और व्यवसायों में लग जाते हैं। इस कारण उनके विचार परिजनों से कम ही मिलते हैं और विचार नहीं मिलने के कारण वे एकल ही रहना पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव के कारण वे अपने बड़े बुजुर्गों को उपेक्षित करते हैं। इसके विपरीत पश्चिमी देश हमारी संस्कृृति को अपना रहे हैं। हमारे परिवार टूट रहे हैं, वहां परिवार जुड़ रहे हैं। हमारी ही संस्कृति है कि श्रीराम ने पिता के वचन के कारण राज तिलक ठुकराकर वन को चले गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा युवा अपनी संस्कृति न भूलें, क्योंकि जिस देश और परिवार की संस्कृति खत्म हो गई वो देश ही खत्म हो जाता है। इसलिए संगठित रहो, क्योंकि संगठन में ही शक्ति है। जब तक एक हो, तब तक घर परिवार सुरक्षित है। अलग होते ही सब कुछ बिखर जाएगा। संचालन डॉ. आरके जैन ने किया। इसमें पंकज जैन, संजय जैन, सुनील जैन, अखिलेश जैन, संदीप जैन, नवीन जैन, अनीता जैन, इंद्राणी, गीता जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed