{"_id":"6a674c5d55d6957ac208af31","slug":"welcomed-daughters-after-winning-medals-in-athletics-championship-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-155993-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतकर आने पर बेटियों का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतकर आने पर बेटियों का स्वागत किया
विज्ञापन
-मेरठ जिले के मवाना स्थित रुद्रा स्कूल में चल रही है सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के जेपी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हाल ही में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप और नॉर्थ जोन स्टेट राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित कई पदक जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। सोमवार को स्कूल में इन विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप मेरठ जिले के मवाना स्थित रुद्रा स्कूल में आयोजित हुई थी। अंडर-19 वर्ग में कनक तोमर ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने गोला फेंक में भी एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-17 में पलक तोमर ने 1600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी वर्ग की रिले दौड़ में दिशा तोमर, तनिष्का धामा, लक्षिका दांगी और अनुश्री की टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता। तनिष्का धामा ने अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया।
देहरादून में हुई नॉर्थ जोन स्टेट राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में सार्थक चौहान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर स्कूल प्रबंधन ने खुशी व्यक्त की। वापस लौटने पर सोमवार को स्कूल में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शरण शर्मा और निदेशक गौरव शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।