{"_id":"619a7a627f02ba2a8e76c486","slug":"welcome-to-the-archer-who-returned-after-winning-a-medal-in-bangladesh-baghpat-news-mrt5656916177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक जीतकर लौटी तीरंदाज का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक जीतकर लौटी तीरंदाज का जोरदार स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बांग्लादेश के ढाका शहर में हुई एशियन तीरंदाजी चैंपियनशिप में वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा टीकरी की तीरंदाज मधु वेदवान टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया। रविवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसका जोरदार स्वागत किया।
12 नवंबर से 19 नवंबर तक हुई चैंपियनशिप में मधु वेदवान के मेडल जीतने पर गांव में खुशी की लहर है। तीरंदाजी कोच सचिन वेदवान एवं एकेडमी कोच विजय कुमार ने कहा कि मधु वेदवान अन्य भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर नाम रोशन करेगी। रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा छिपी है। उन्हें तराशने की जरूरत है। यदि सरकार ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों को सुविधा दे तो हमारा देश खेल में विश्व में सबसे आगे होगा। इस मौके पर मास्टर आनंद छिल्लर, पप्पन, रवीना, प्रधान महक सिंह, अमित वेदवान, श्याम सिंह, सुधीर, रणवीर, जितेंद्र, राहुल, दीपक आदि मौजूद रहे।