फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Weather news : rising temperature not favorable for wheat crop, production of these crops including potato-mustard will be affected

लगातार चढ़ रहा पारा : गेहूं की फसल के लिए अनुकूल नहीं, आलू-सरसों समेत इन फसलों का उत्पादन होगा प्रभावित

Thu, 17 Mar 2022 09:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Mar 2022 09:04 PM IST
सार

मार्च के आते-आते मौसम फिर से गर्म होने लगा है। बीते पांच दिन से मौसम में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है, जो गेहूं की फसल के लिए अनुकूल नहीं है।

विज्ञापन
Weather news : rising temperature not favorable for wheat crop, production of these crops including potato-mustard will be affected
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्मी का पारा चढ़ने के साथ गेहूं की फसल पर संकट के बादल मंडारने लगे है। गेहूं की फसल के लिए मौसम अनुकूल नहीं है। चढ़ता पारा गेहूं की फसल को प्रभावित कर रहा है। अगर यही हाल रहा तो गेहूं के उत्पादन पर भी काफी असर पड़ेगा।
विज्ञापन


फरवरी माह में इस बार मौसम सही था, लेकिन मार्च के आते-आते मौसम फिर से गर्म होने लगा। पिछले कुछ दिन से तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जो गेहूं की फसल के लिए अनुकूल नहीं है। इस समय मौसम में तेजी से परिवर्तन का आना सरसों और आलू की फसल के लिए भी सही नहीं है।
विज्ञापन


राजकीय बीज भंडार पर तैनात एडीओ कृषि रक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है, जो सही नहीं है। तेजी से तापमान के बढ़ने के कारण पछेती प्रजाति ज्यादा प्रभावित होती है। जिसका असर उत्पादन पर 20 से 25 प्रतिशत तक दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज धूप से ये होता है नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी के अनुसार अधिक तापमान के चलते गेहूं के पौधों की बढ़वार रुक जाती है और फसल समय से पहले ही पकने लगती है। ऐसे में पकी हुई फसल की बालियां छोटी और कमजोर हो जाती है।

इससे फसल में गुणवत्ता और आकार में भी असर पड़ता है। अधिक तापमान के कारण पौधे का पूरा पकाव नहीं हो पाता है। मौसम में दबाव में बालियां निकल आती है, जो फसल के लिए अच्छा नहीं है। बीते पांच दिन से मौसम में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। इस कारण से पूरी तरह से सर्दी गायब हो चुकी है।


मार्च में ऐसे चढ़ रहा पारा
तिथि    अधिकतम    न्यूनतम

10    30    17
11    30    15
12    31    16
13    33    16
14    33    17
15    35    19
16    35    21
17    35    22

21 मार्च के बाद मौसम में बदलाव का अनुमान
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि वर्तमान में तापमान 34-35 तक पहुंच रहा है। 21 मार्च के बाद मौसम में एक-दो दिन के लिए हल्की घटा होने पर बदलाव होने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed