फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   We should abandon the tendencies of selfishness: Pritam

स्वार्थ के संस्कारों को त्यागना चाहिए : प्रीतम

Fri, 02 Jan 2026 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
We should abandon the tendencies of selfishness: Pritam
फोटो संख्या 8
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर की रामबाग कॉलोनी में बृहस्पतिवार को नववर्ष के अवसर पर यज्ञ किया गया। जहां प्रीतम सिंह आर्य ने कहा कि वैदिक विचारधारा सिखाती है कि समय अखंड है। असली उत्सव तब है, जब हमारे अंदर नूतनता संस्कारों के माध्यम से आए। स्वार्थ के संस्कारों को अपनाने की जगह त्यागना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वेदों के अनुसार ईश्वरीय व्यवस्था में नववर्ष चैत्र माह से प्रांरभ होता है। जैसे हम यज्ञ की अग्नि को समिधा से प्रज्ज्वलित करते हैं, उसी तरह से हमें अपने आत्मिक ज्ञान को भी प्रज्ज्वलित करना चाहिए। मनुष्य का जन्म संस्कारों से होता है। संसार का उपकार करना इस समाज का मुख्य उद्देश्य है। हमें अपने विचारों की शुद्धि पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नया वर्ष तभी सार्थक होगा जब हम स्वार्थ के संस्कारों को त्याग कर परमार्थ के संसार को अपनाएंगे। इस मौके पर अशोक कुमार, डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. हरपाल सिंह, हरवीर सिंह, बेगराज सिंह, ओमेन्द्र चौधरी, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed