{"_id":"61db2a69de74ee7afd6f1a4f","slug":"waterlogging-problem-in-underpass-baghpat-news-mrt5727143148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिंग में अटी गंदगी, अंडरपास में जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरिंग में अटी गंदगी, अंडरपास में जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
गंदगी से बोरिंग अट जाने से जमा हो गया बारिश का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। अंडरपास में बरसात का पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से पानी का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
क्षेत्र में छह रेलवे अंडरपास बनाए हैं। इनके निर्माण के दौरान पानी की व्यवस्था के लिए जमीन में बरसात का पानी डालने के लिए बोरिंग कराए गए थे। यहां शनिवार से चल रही बरसात से कंडेरा जिवानी अंडरपास, जिवाना अंडरपास व असारा अंडरपास में तीन से पांच फीट तक पानी भर गया। इससे दुपहिया व चौपहिया वाहन बंद हो रहे हैं। लोगों को जान जोखिम में डालकर लाइन पार करनी पड़ी रही है। अंडरपास में पानी भरने से गांव असारा, बुढ़पुर, अशरफाबद थल, जिवानी, जिवाना, कंडेरा, गूंगाखेड़ी व आसपास का संपर्क टूट गया। ग्रामीणों का कहना है कि रखरखाव के अभाव में अंडरपास में बनाए बोरिंग गंदगी से अटे हैं। इससे बरसात का पानी जमीन में नहीं जा रहा है। जलभराव के चलते लोगों का अंडरपास से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण नरेंद्र सिंह, मनोज, नसीम, जमील, सुभाष, रोहन, तिलक सिंह, अजय, गुलाब, त्रिवेंद्र ने प्रशासन से अंडरपास के पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।