{"_id":"63b85f8416ff2f7be61ba10c","slug":"waterlogging-on-the-road-it-is-difficult-for-people-to-get-out-kahkra-news-mrt6208160195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मार्ग पर जलभराव, लोगों निकलना हुआ दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मार्ग पर जलभराव, लोगों निकलना हुआ दुश्वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। मोहल्ला रामपुर के वार्ड नंबर छह उत्तम नगर में बड़ागांव फाटक के पास रहने वाले लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। पानी निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण लोगों का रहना जीना मुहाल हो गया है। मकानों से निकलने वाले गंदे पानी से मार्ग पर जलभराव बना हुआ है। मोहल्ले के लोगों को गंदे पानी के बीच से ही होकर आना जाना पड़ रहा है।
मकानों से निकलने वाले गंदे पानी से पूरी गली लबालब भरी हुई है। मार्गों पर जगह जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। बच्चे और बडे़ आए दिन गंदे पानी में गिरकर घायल हो रहे हैं। गली गंदे पानी से लबालब भरने के साथ ही पास में खाली पडे़ दो तीन प्लाट भी गंदे पानी से भरे हुए हैं। इस कारण आस पास के कई मकानों में नमी आने के कारण मकान गिरने की स्थिति में पहुुंच गए हैं।
मकानों के गिरने की स्थिति में पहुंचने के कारण सोनू, देवेंद्र, संत कुमार आदि खासे परेशान बने हुए हैं। मोहल्ला वासी हसरत का कहना है कि मोहल्ले में गंदगी का आलम इस कदर है कि सफाई कर्मी सफाई करने के लिए नहीं आते हैं। मार्ग पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। उदयवीर सिंह का कहना है कि पानी निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण गली मकानों से निकलने वाले गंदे पानी से लबालब भरी हुई है।
विज्ञापन
प्रेमशंकर का कहना है कि वह कई बार अधिकारियों को मार्ग पर हुई गंदगी और जलभराव से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक अधिकारियों से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। संत कुमार का कहना है कि मोहल्ले में गंदे पानी से हुए जलभराव से आने वाली दुर्गंध के कारण उनका घरों में रहना जीना दुश्वार होकर रह गया है। मोहल्लावासियों ने जनहित में जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर शीघ्र समस्या का निदान कराए जाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी अपूर्वा यादव का कहना है कि नगरपालिका के संबंधित कर्मचारियों को मौका मुआयना करने के लिए भेजा जाएगा। शीघ्र ही गंदे पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।