फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Waterlogging in the main market of the village, people upset

गांव की मेन मार्केट में जलभराव, लोग परेशान

Mon, 15 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the main market of the village, people upset
गांव की मेन मार्केट में जलभराव, लोग परेशान
विज्ञापन

बागपत। सरूरपुर कलां गांव की मेन मार्केट बल्लम वाली गली में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण जलभराव है। ग्रामीणों ने कहा कई बार ग्राम प्रधान व उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नही हुआ है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।

गांव के मिंटू, बिट्टू, इकराम, ईश्वर, नीरज व पप्पू ने कहा जलनिकासी न होने के कारण गली में पिछले तीन माह से जलभराव है। गांव का मैन मार्केट होने के कारण यहां लोगों की आवाजाही लगी रहती है। जलभराव होने के कारण लोगों के पैर खराब हो गए हैं और गांव में मच्छर बढ़ रहे हैं, इससे संक्रमण रोगों के होने का खतरा बना रहता है। कई बार गली से जल निकासी कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने ग्राम प्रधान से लेकर उच्चाधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की। सोमवार को उन्होंने गली के पानी की निकासी कराने के लेकर हंगामा किया और प्रशासन से शीघ्र समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed