{"_id":"68d449418d32bf0586051a84","slug":"waterlogging-became-a-problem-for-the-people-it-became-difficult-to-get-out-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-139005-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जलभराव बना लोगों के लिए मुसीबत, निकलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जलभराव बना लोगों के लिए मुसीबत, निकलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो। मुकीमपुरा गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव की समस्या को दिख
- मुकीमपुरा गांव में पानी निकासी नहीं होने के कारण लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। मुकीमपुरा गांव के कश्यप मोहल्ले में जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने डीएम से शिकायत कर समस्या का समाधान करवाने की मांग की।
कश्यप मोहल्ला निवासी कल्लू पंडित, दीपक, कर्ण, रावत, श्रेयांस, नागर, सूरज, राखी, सरला आदि ने बताया कि पानी निकासी नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। जलभराव व कीचड़ के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। जनप्रतिनिधियों व अफसरों से शिकायत के बाद भी जलभराव व कीचड़ की समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जलभराव में मच्छर पनपने के कारण गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है और कई बार लोग फिसलकर घायल हो चुके हैं। उन्होंने डीएम अस्मिता लाल से शिकायत कर पानी निकासी करवाने की मांग की है।
- जलभराव की समस्या को लेकर कई बार सचिव, बीडीओ और जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। - मंजीत कश्यप
- जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी पानी निकासी नहीं होने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। - विरेंद्र उर्फ अरविंद कुमार
विज्ञापन
- गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं और रात में लोग सो भी नहीं पाते हैं। ऐसे में परेशानी हो रही है। - मंगल सिंह
- जलभराव व कीचड़ के कारण लोग व बच्चे फिसलकर घायल हो चुके हैं। यह लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। उन्होंने अफसरों से पानी निकासी की मांग की। - प्रह्लाद
--
वर्जन
- पानी निकासी नहीं होने के कारण जलभराव हो रहा है। जल्द ही पानी निकासी कराने के लिए पंप सेट लगाया जाएगा, ताकि समस्या का समाधान हो सके। - विनय कुमार, सचिव