{"_id":"629b96a5f196c43c2d4bfc2d","slug":"water-wastage-due-to-leakage-in-pipeline-kahkra-news-mrt5915430158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन लिकेज होने के कारण बर्बाद हो रहा पानी, लोगो ने पाइप लाइन ठीक कराने के लिए जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन लिकेज होने के कारण बर्बाद हो रहा पानी, लोगो ने पाइप लाइन ठीक कराने के लिए जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नगर स्थित गांधी गंज मंडी में पेयजल पाइप लाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लोगों ने शनिवार को नाराजगी जताते हुए पालिका प्रशासन से तत्काल पाइप लाइन की मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई।
नगर में ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति की व्यवस्था है। इसकी भूमिगत पाइप लाइन नगर में फैली है। नगर स्थित गांधी गंज मंडी में पेयजल लाइन का पाइप करीब एक माह से टूटा हुआ है। मंडी वासियों का आरोप है कि वे नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को इस संबंध में कई बार अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद पाइप लाइन दुुरुस्त नहीं कराई गई। नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी से बहुमूल्य पानी बर्बाद हो रहा है। गांधी गंज के लोगों ने शनिवार को टूटी पाइप लाइन की तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग की। इस दौरान रालोद नेता डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, नरेश, बाबू आदि शामिल रहे। वहीं, अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित का कहना है कि संबंधित कर्मियों को पाइप लाइन दुरुस्त करने के लिए निर्देशित कर दिया है।