फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Water left in Rajbhe without repairing the broken track

टूटी पटरी की मरम्मत कराए बिना ही रजबहे में छोड़ा पानी

Mon, 28 Mar 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Water left in Rajbhe without repairing the broken track
खेकड़ा के जंगल मे मीतली रजवाहे की पटरी टूटने से जलमग्न हुई किसानो के खेतो मे खडी गेंहू, गन्ने की फस - फोटो : KAHKRA
कई किसानों की कई बीघा गेहूं की फसल हुई जलमग्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। तीन माह से मीतली रजबहे की पटरी टूटी पड़ी है। सिंचाई विभाग ने पटरी की मरम्मत कराए बिना ही रजबहे में पानी छोड़ दिया। इससे किसानों की कई बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने अधिकारियों से पानी को बंद कराने की मांग की है।

खेकड़ा के जंगल से मीतली रजबहा गुजर रहा है। रजबहे से खेकड़ा के साथ ही गांव फखरपुर, सुन्हैड़ा, बसी और नानू आदि गांवों के किसानों की फसलों की सिंचाई होती है। दो दशक से खेकड़ा से आगे इसका अस्तित्व समाप्त हो गया है। खेकड़ा में बड़ागांव मार्ग तक ही इसमें पानी आता है। कई जगह पर तो रजबहा समतल बन गया है। तीन माह पूर्व बसी गांव की ओर खेकड़ा के जंगल में इसकी पटरी क्षतिग्रस्त हो गई थी। मगर, सिंचाई विभाग ने ने क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत कराई और न ही इसकी सफाई। यहीं नहीं रविवार की शाम रजबहे मे पानी छोड़ दिया गया। पानी टूटी हुई पटरी से किसानों के खेतों में घुस गया। इससे धर्मबीर, विजयपाल, संदीप धामा, राजपाल, वेदपाल आदि किसानों की कई बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। पीड़ित किसानों ने उपजिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर रजबहे का पानी रुकवाने और टूटी पटरी की मरम्मत कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर पानी बंद कराकर टूटी पटरी की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed