फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Water harvesting will happen due to damaged hand pumps, groundwater level will improve

खराब पड़े हैंडपंपों से होगा जल संचय, भूजल स्तर सुधरेगा

Thu, 26 May 2022 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Water harvesting will happen due to damaged hand pumps, groundwater level will improve
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले का भूजल स्तर ऊंचा उठाने के लिए सजल बागपत अभियान के तहत जिलाधिकारी राजकमल यादव ने नई पहल शुरू कराई है। इस पहल के तहत खराब पड़े हैंडपंपों को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में बदला जा रहा है। इससे वर्षा जल संचय किया जाएगा और भू-जल स्तर सुधरेगा। इसके साथ ही सरकारी भवनों, स्कूलों, सचिवालयों में बने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बेहतर किया जा रहा है। डीएम ने लोगों से घरों में खराब हैंडपंपों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने की अपील की।
सजल बागपत अभियान के मद्देनजर जिले में नालों व नदियों को पुनर्जीवित करने पर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा बरसात के सीजन से पहले ही सरकारी कार्यालयों, सरकारी स्कूलों, सचिवालयों में बने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से अधिक से अधिक जल संचय करने का काम जोरों पर चल रहा है। इसके लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने के साथ पाइपलाइन दुरुस्त कराई जा रही है। डीएम ने जिले के लोगों से वर्षा जल संचय में अहम भूमिका निभाने की अपील की है। डीएम का कहना है कि अधिक से अधिक लोग अपने भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जरूर लगाए, जिससे जिले का भूजल स्तर ऊंचा उठ सकेगा। डीएम ने बताया कि बड़ौली, ओसिक्का, दोघट, टीकरी, रटौल सहित अन्य जगहों पर हार्वेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह दुरुस्त करा दिए गए है।
विज्ञापन

कम बजट में इस तरह बनाए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
डीएम राजकमल यादव ने बताया कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग कम बजट पर भी तैयार किया जा सकता है। हार्वेस्टिंग सिस्टम की सामान्य विधि में दो मीटर लंबा, डेढ़ मीटर चौड़ा व डेढ़ मीटर गहरा गड्ढा खोदा जाता है। इसके बाद ईंटों से चिनाई कर निचले स्तर पर 50 सेंटीमीटर्र इंटों की रोड़ी इस्तेमाल की जाएगी और फिर 40 सेंटीमीटर बजरपुर के बाद 40 सेंटीमीटर रेत डाल कर बनाया जा सकता है। इसके लिए कम से कम 60 मीटर बोरिंग बालू आने तक होना जरूरी है। इसे लोहे के चैंबर से बाद में ढका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी हैंडपंप पर सबमर्सिबल लगाकर कब्जा
फोटो 9
बागपत। मवीकलां गांव निवासी संदीप, सुभाष, रमेश ने सीडीओ से शिकायत की कि गांव में एक व्यक्ति ने घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप पर कब्जा करके समर्सिबल लगा दिया है। अब भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल के लिए दूसरी गलियों व मोहल्लों में जाना पड़ता है और परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सीडीओ से हैंडपंप से सबमर्सिबल हटवाकर आमजन के इस्तेमाल के लिए सुनिश्चित कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed