फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Water filling on Pura Mahadev road became a problem, people upset

पुरा महादेव मार्ग पर जल भराव बना मुसीबत, लोग परेशान

Wed, 12 Aug 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Water filling on Pura Mahadev road became a problem, people upset
- जलभराव के कारण कई बार हो चुके है हादसे
विज्ञापन

-ग्रामीणों ने शीघ्र समाधान न होने पर दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
बालैनी। पुरा गांव में पुरा-बुढ़सैनी मार्ग पर जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जलभराव होने के कारण लोगों का मार्ग से निकलना दूभर है। जलभराव के कारण कई बार हादसों से कई लोग चोटिल हो चुके है। बार-बार पानी की निकासी व मार्ग का निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नही हुआ है। ग्रामीणों ने शीघ्र समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन करने व मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी है।

गांव के महेंद्र का कहना है कि मार्ग पर जलभराव होने के कारण मार्ग से निकलना दूभर है। मेरठ-बागपत हाईवे बंद होने के कारण अधिकतर वाहन इसी मार्ग से गुजर रहे है। सड़क पर जलभराव होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। राजबीर व नीरज मलिक का कहना है कि सड़क में गड्ढे और जलभराव होने के कीारण कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके है। शौदान सिंह का कहना है कि जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को के साथ ग्रामीणों को खेतों पर जाने में परेशानी हो रही है। मास्टर राजबीर शर्मा का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान से कई बार पानी की निकासी व मार्ग का निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन करने तथा मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी है। उधर ग्राम प्रधान शरणबीर का कहना है कि मार्ग पीडब्ल्यूडी के अधीन है। जिसके कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed