फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Warning of agitation by boycotting work

अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा न करने पर फूटा गुस्सा

Thu, 23 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Warning of agitation by boycotting work
अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा न करने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहानरपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार की इमारत के अधूरे निर्माण कार्य को लेकर बृहस्पतिवार को कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बीज भंडार पर एकत्रित होकर हंगामा-प्रदर्शन किया। जल्द निर्माण कार्य शुरू न कराने पर कार्य बहिष्कार करके आंदोलन की चेतावनी दी।

काफी संख्या में कर्मचारी राजकीय बीज भंडार पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि राजकीय बीज भंडार की बिल्डिंग का निर्माण तकरीबन 90 साल पहले हुआ था। यह काफी पहले जर्जर हो चुकी थी। कई बार बिल्डिंग का प्लास्टर टूटकर किसानों पर गिरा। गनीमत रही बड़ा हादसा नहीं हुआ। मामला बढ़ता देख बीती फरवरी मेें बड़ौत ब्लॉक के सौजन्य से निर्माण शुरू करा दिया। हालांकि आज तक पूरा नहीं हुआ। जिस कारण अब कर्मचारियों को कार्यालय मेें बैठने तक में दिक्कतें हो रही हैं। गोदाम पर आने वाले किसानों को भी दिक्कतें हो रही हैं। आरोप लगाया कि जितना निर्माण कार्य अब तक हुआ है, उसमें गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया है। उन्होंने मामले की जांचकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग उठाई। बीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि इसको लेकर ठेकेदार से बातचीत करके जल्द से जल्द निर्माण पूरा कराया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण सामग्री न लगाए जाने के आरोपों की भी जांच कराई जाएगी। प्रदर्शनकारियों में मोनू राणा, नोरंग, अमरीश, हरेंद्र सिंह, सत्यजीत यादव, नरेश कुमार, आकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed