फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Warn not to release the film Aadipurush

आदिपुरुष फिल्म ने बनाया हिंदू धर्म का मजाक

Sun, 09 Oct 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Warn not to release the film Aadipurush
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। रामायण के किरदारों पर आधारित फिल्म आदिपुरुष का रिलीज होने से पहले विरोध शुरू हो गया है। सर्वसमाज उत्थान समिति ने शनिवार को बैठक करके फिल्म के ट्रेलर में भगवान राम, लक्ष्मण और रावण जैसे किरदारों के फिल्मांकन के तरीके पर एतराज जताया है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं होने दी जाएगी।
सर्वसमाज उत्थान समिति के संयोजक दीपक शर्मा ने आरोप लगाया कि फिल्म आदिपुरुष में न केवल भगवान राम, बल्कि रावण और लक्ष्मण को जिस गलत तरीके से फिल्माया गया है, वह हिंदू धर्म का मजाक है। उन्होंने दावा किया कि इस फिल्म में जिस तरह से रावण को दिखाया है। वह रामायण और अन्य संबंधित धर्मशास्त्रों के अनुरूप नहीं है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में लगने नहीं देगी और फिल्म को रोकने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए हिंदू समाज की भावनाओं पर हमला किया गया है। इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। रामायण महाकाव्य से प्रेरित फिल्म आदिपुरुष जनवरी 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में भगवान राम के किरदार में अभिनेता प्रभास नजर आएंगे। इसके अतिरिक्त कृति सेनन सीता और सैफ अली खान रावण की भूमिका में हैं। यहां कृष्णदत्त शर्मा, बाबूराम भारद्वाज, राधेश्याम भारद्वाज, मांगेराम शर्मा, विनोद पांचाल, ओमपाल राठी, सुभाष शर्मा, केके त्यागी, संजय त्यागी, उपेंद्र, रमेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, योगेश राणा, अनिल महादेव, योगेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, प्रताप चौधरी, जगदेव कटारिया, अमित कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, संजय पांचाल, अनिल, रोहित, दिनेश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed