फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wards will not grow, Ghasmandi and Tihaiyan will be the biggest

नहीं बढ़ेंगे वार्ड, सबसे बड़े होंगे घासमंडी और तिहाईयान

Sat, 15 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Wards will not grow, Ghasmandi and Tihaiyan will be the biggest
बड़ौत नगर पालिका - फोटो : BAGHPAT
बागपत। बड़ौत नगर पालिका का सीमा विस्तार करके भले ही 12 से ज्यादा कॉलोनियां शामिल की गई हों, लेकिन इसके बाद भी वहां वार्ड नहीं बढ़े है। वहां 25 वार्ड ही रहेंगे। नगर पालिका के वार्डों का परिसीमन का कार्य पूरा कर लिया है और उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। जिससे वहां से परिसीमन पर मुहर लगते ही उसको अंतिम रूप दिया जा सके। वहीं इस बार वार्ड भले ही नहीं बढ़े हो, लेकिन वार्डों में वोट काफी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

वार्ड 1 (घास मंडी) : घास मंडी का वार्ड 7 से दक्षिणी भाग। मोर्निंग ग्लोबरी स्कूल तक का उत्तरी भाग। बड़का रोड का पश्चिमी भाग। बड़ौली रोड गली नंबर 4 का पूर्वी भाग।
विज्ञापन

वार्ड 2 (चामारान) : बड़ौली रोड गली नंबर 4 का दक्षिणी भाग। बड़ौली रोड गली नंबर 4 से दिल्ली-सहारनपुर रोड पर नई सीमा सैंट्रम होटल रजबहे तक। देवीगढ़ ईदरीशपुर रजबहा का उत्तरी भाग। बड़का-सराय रोड चौपला पश्चिम साइड से बढ़ी सीमा तक। कांशीराम कॉलोनी का कुछ हिस्सा व दिल्ली रोड पर गोशाला तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 3 ( आजाद नगर) : आजादनगर गली नंबर 1 व शिव बिहार का दक्षिणी भाग। अमीनगर सराय रोड का उत्तरी भाग। अमीनगर सराय रोड मंडी रोड का पश्चिमी भाग। सराय रोड का रेलवे फाटक का पूर्वी भाग।
वार्ड 4 (तहसील) : कोताना रोड का दक्षिणी भाग। कांशीराम कॉलोनी का कुछ हिस्सा उत्तरी भाग। दिल्ली-सहारनपुर रोड का पश्चिमी भाग। विजयभव विद्यापीठ से आगे खसरा नंबर 79 तक पूर्वी भाग।
वार्ड 5 (गुसाईयान) : गुराना रोड से गली नंबर 6 तक दक्षिणी भाग। वार्ड 25 पश्चिमी पठान कोट का उत्तरी भाग। गुराना रोड गली नंबर 6 का पश्चिमी भाग। बड़का रोड चौधरी गढ़ तक का पूर्वी भाग।
वार्ड 6 (नेहरू रोड दक्षिण) : नेहरू रोड मैन बाजार मलिक मोबाइल सेंटर से खिरनी गली रमेश सीताराम के मकान तक का दक्षिणी भाग। वीआईपी शोरूम से शोरगिरान जमीन के मकान तक। गुराना रोड उत्तर साइड रमजान के मकान से नया बाजार तक का उत्तरी भाग।
वार्ड 7 (तिहाईयान) : थाना रोड फैजुदीन के मकान से रहीस के मकान तक का दक्षिणी भाग। घास मंडी मांगेलाल के मकान से सरकूलर रोड एहसान के मकान तक का उत्तरी भाग। मदन के मकान से मौ0 तीरगरान होते हुए मांगेलाल के मकान तक का पश्चिमी भाग। एहसान के मकान से मौ0 कस्सावान में फैजुदीन के मकान तक का पूर्वी भाग।
वार्ड 8 (वाजिदपुर) : घट्टा बाजार लोहिया बाजार का दक्षिणी भाग। वार्ड नंबर 7 तिहाईयान का उत्तरी भाग। वार्ड नंबर 19 गांधी रोड दक्षिण का पश्चिमी भाग। वार्ड 7 तिहाईयान का पूर्वी भाग।
वार्ड 9 (नई बस्ती ) : गंदे नाले से सहारनपुर रोड का दक्षिणी भाग। वार्ड 21 बावली का उत्तरी भाग। वार्ड 21 बावली का उत्तरी भाग। देवनगर रोड का पश्चिमी भाग। वार्ड 18 व 11 का पूर्वी भाग।
वार्ड 10 (गुराना रोड दक्षिण) : गुराना रोड गली नंबर 9 से रेलवे लाइन तक का दक्षिणी भाग। बड़का गांव की ओर चलते हुए ताराचंद के खेत तक उत्तरी भाग। सराय रोड रजबहे के पुल से गुड़ मंडी के गेट के सामने तक रेलवे लाइन व गुड़ मंडी गेट के सामने का पश्चिमी भाग। पूर्वी पठान कोट वार्ड नंबर 25 का पूर्वी भाग।
वार्ड 11 (शांति नगर) : नई बस्ती नाला का दक्षिणी भाग। मोहल्ला कस्सावान वार्ड 22 का उत्तरी भाग। वार्ड 21 का पश्चिमी भाग। दिल्ली-सहारनपुर रोड पूर्वी भाग।
वार्ड 12 (मीरापुर) : बिजरौल रोड का पटेल नगर का दक्षिणी भाग। महावीर मार्ग का उत्तरी मार्ग। बिजरौल रोड फाटक का पश्चिमी भाग। बावली रोड का पूर्वी भाग।
वार्ड 13 (सूर्य नगर) : वार्ड नंबर 16 का दक्षिणी भाग। नई सीमा में खसरा नंबर 220 से 221 तक उत्तरी भाग। वार्ड 3 बिनौली रोड फाटक से बढ़ी सीमा चौधरी चरण सिंह कालोनी के सामने खसरा नंबर 224 व 271 तक का पश्चिमी भाग। रेलवे लाइन का पूर्वी भाग।
वार्ड 14 ( नेहरू रोड) : गांधी रोड का दक्षिणी भाग। गुराना रोड का उत्तरी भाग। रेलवे लाइन का पश्चिमी भाग। वार्ड 19 का पूर्वी भाग।
वार्ड 15 (गुराना रोड) : नेहरू रोड वार्ड 6 का दक्षिणी भाग। वार्ड नंबर 10 गुराना रोड का उत्तरी भाग। नेहरू रोड का पश्चिमी भाग। वार्ड 5 गुसाइयान का पूर्वी भाग।
वार्ड 16 (गडरियान) : वार्ड नंबर 22 कस्सावान का दक्षिणी भाग। कोताना रोड का उत्तरी भाग। वार्ड नंबर 7 का तिहाईयान का पश्चिमी भाग। सहारनपुर रोड व पूर्वी यमन नहर का पूर्वी भाग।
वार्ड 17 (सुभाष नगर) : दिल्ली-सहारनपुर रोड पर मेट्रो केयर हास्पिटल के सामने का दक्षिणी भाग। छपरौली रोड का उत्तरी भाग। रेलवे लाइन का पश्चिमी भाग। पूर्वी यमन नहर का पूर्वी भाग।
वार्ड 18 (मधुबन कालोनी) : वर्तमान में सीमा से बढ़ी सीमा खसरा नंबर 916, 917 का दक्षिणी भाग। महावीर मार्ग का उत्तरी भाग। वर्तमान सीमा से बढ़ी सीमा खसरा नंबर 13 का पश्चिमी भाग। रेलवे लाइन का पूर्वी भाग।
वार्ड 19 (गांधी रोड दक्षिण) : गांधी रोड का दक्षिणी भाग। नेहरू रोड का उत्तरी भाग। आर्य नगर गली नंबर 4 का पश्चिमी भाग। मैन बाजार का पूर्वी भाग।
वार्ड 20 (गांधी रोड उत्तरी) : भगवान महावीर मार्ग का दक्षिणी भाग। गांधी रोड मानसरोवर कालोनी का उत्तरी भाग। रेलवे रोड का पश्चिमी भाग। डाकखाना रोड का पूर्वी भाग।
वार्ड 21 (बावली रोड) : वार्ड नंबर 17 बावली रोड तिराहे का दक्षिणी भाग। पट्टी चौधरान चौक का उत्तरी भाग। बावली रोड का पश्चिमी भाग। सरकूलर रोड (शिव मंदिर के सामने) का पूर्वी भाग।
वार्ड 22 (कस्सावान) : खसरा नंबर 1 से खसरा नंबर 36 तक का दक्षिणी भाग। कोताना रोड का उत्तरी भाग। वार्ड 6 पश्चिमी भाग का पश्चिमी भाग। बढ़ी सीमा खसरा नंबर 68 से 261 तक का पूर्वी भाग।
वार्ड 23 (पूर्वी पट्टी चौधरान) : सरकूलर रोड का दक्षिणी भाग। पट्टी वाजिदपुर का उत्तरी भाग। बावली रोड से ठाकुर द्वारा तक का पश्चिमी भाग। पट्टी चौधरान सरकूलर रोड का पूर्वी भाग।
वार्ड 24 (पूर्वी पठान कोट) : वार्ड नंबर 5 गुस्साइयान का दक्षिणी भाग। वार्ड नं0-10 गुराना रोड दक्षिणी का उत्तरी भाग। वार्ड नंबर 10 गुराना रोड दक्षिणी का पश्चिमी भाग। वार्ड नंबर 25 पश्चिमी पठान कोट का पूर्वी भाग।

वार्ड 25 (पश्चिमी पठान कोट) : वार्ड नंबर 5 चौधरी गढ़ का दक्षिणी भाग। बड़का रोड का उत्तरी भाग। वार्ड नंबर 24 का पश्चिमी भाग। बड़का रोड का पूर्वी भाग।
--
कोट...
- नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद वार्डों का परिसीमन पूरा हो चुका है और उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद परिसीमन को अंतिम रूप दिया जाएगा। - राजकमल यादव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed