फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Waiting for personnel for one year, villagers started cleaning campaign

सफाई कर्मचारी नहीं आए तो ग्रामीणों ने साफ की गांव की गंदगी

Sun, 24 Jan 2021 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Waiting for personnel for one year, villagers started cleaning campaign
एक साल से कर्मियों का इंतजार, ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

पिछले एक साल से गांव में नहीं पहुंचे रहे सफाई कर्मचारी, ग्रामीणों में रोष
फतेहपुर पुटठी गांव का है मामला
फोटो संख्या 4.
बड़ौत। फतेहपुर पुट्ठी गांव में स्वच्छ भारत मिशन दम तोड़ रहा है। साफ-सफाई का आलम यह है कि गांव में एक साल से सफाई कर्मचारी नदारद है। इसके चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। इस समस्या से क्षुब्ध होकर रविवार को ग्रामीणों ने गांव में खुद सफाई अभियान चलाया।

गांव की आबादी लगभग साढ़े तीन हजार है। इतनी आबादी पर दो से तीन सफाई कर्मचारी हैं। हैरानी की बात यह है कि एक साल से सफाई कर्मचारी गांव में नहीं पहुंच रहे हैं। इससे हर गली में गंदगी के ढेर लग गए हैं। कई बार ग्रामीण विभागीय अफसरों से इस संबंध में शिकायत भी कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नही हो पाई। इससे गांव में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। सफाई अभियान मेें ग्रामीण फेरू सिंह, देवराज सिंह, विक्रम सिंह तोमर, रमेश चन्द, अनुराग, निखिल, रूपेन, मोटा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed