{"_id":"645a5257e1f7a7b41e0d2f94","slug":"voting-preparations-completed-polling-party-will-leave-today-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-1111-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मतदान की तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टी आज होंगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मतदान की तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टी आज होंगी रवाना
विज्ञापन
फोटो नंबर 09केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/खेकड़ा। निकाय चुनाव में मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को मतदान केंद्रो के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मतदान केंद्रों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, सफाई, बिजली पानी आदि सभी व्यवस्थाएं करा दी गई हैं।
जिले में तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में 149 वार्ड के लिए 103 मतदान केंद्रों में 294 बूथ बनाए गए हैं, जहां 267886 मतदाता मतदान करेंगे। यहां 37 संवेदनशील, 13 अति संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र हैं। जिलाधिकारी राजकमल यादव के अनुसार मतदान कराने के लिए जिले को 14 जोन और 44 सेक्टर में बांटा गया है। मंगलवार को बूथों पर मतदान के लिए बिजली, पानी, सफाई, सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग आदि सभी व्यवस्थाएं देखी गईं। बूथों के अंदर मतदान कर्मियों के बैठने और बैलट बॉक्स रखने के लिए मेज लगा दी गई हैं। बुधवार को सभी मतदान केंद्रो पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बताया कि सभी मतदान केंद्रो के बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। यदि किसी ने फर्जी मतदान करने का प्रयास किया तो उसे बख्शा नही जाएगा।