फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Voting in eight centers in graduate and teacher elections

स्नातक और शिक्षक चुनाव में आठ केंद्रों पर मतदान

Thu, 19 Nov 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Voting in eight centers in graduate and teacher elections
स्नातक पद के लिए 11570 और शिक्षक पद के लिए 1730 मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रशासन एक दिसंबर को होने वाले स्नातक और शिक्षक चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। एक दिसंबर को आठ केंद्रों के 21 बूथों पर 11 हजार 570 मतदाता स्नातक और एक हजार 730 मतदाता शिक्षक पद के लिए मतदान करेंगे। शिक्षक एवं स्नातक चुनाव के लिए 104 कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है।
प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि जिले में एक दिसंबर होने वाले स्नातक व शिक्षक चुनाव के लिए 104 कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। इनमें 26 पीठासीन अधिकारी, 26 प्रथम मतदाता अधिकारी, 26 द्वितीय मतदाता अधिकारी व 26 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 14 बूथों और शिक्षक चुनाव के लिए सात मतदाता बूथ बनाए गए है। जिले में स्नातक चुनाव में 11 हजार 570 और शिक्षक चुनाव के लिए एक हजार 730 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

आठ केंद्रों के 21 बूथों पर होगा चुनाव
बागपत। जिले में निर्वाचन क्षेत्र शिक्षक व स्नातक का चुनाव छह विकास खंड और दो नगर पालिका के 21 बूथों पर होगा। निर्वाचन क्षेत्र शिक्षक के लिए विकास खंड कार्यालय बिलौली, विकास खंड कार्यालय छपरौली, नगर पालिका बड़ौत, विकास खंड बड़ौत, विकास खंड बागपत, विकास खंड खेकड़ा, विकास खंड पिलाना सात बूथ बनाए गए है। निर्वाचन क्षेत्र स्नातक के चुनाव के लिए विकास खंड कार्यालय बिनौली, विकास खंड छपरौली, तीन बूथ नगर पालिका बड़ौत में, दो बूथ विकास खंड बड़ौत में, तीन बूथ विकास खंड बागपत, तीन बूथ विकास खंड खेकड़ा व एक बूथ विकास खंड पिलाना में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं की संख्या
निर्वाचन क्षेत्र बूथ महिला पुरुष
स्नातक 14 4512 7058
शिक्षक 07 761 969
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed