फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Voting in Baghpat on February 10, now waiting for candidates

बागपत में 10 फरवरी को होगा मतदान, अब केवल प्रत्याशियों का इंतजार

Sun, 09 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Voting in Baghpat on February 10, now waiting for candidates
बागपत। जिले में विधानसभा की सभी तीन सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 14 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी तथा 21 जनवरी तक चलेगी। चुनाव परिणाम के लिए जरूर 10 मार्च तक का लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

तीनों विधानसभा सीट बागपत, बड़ौत, छपरौली में नौ लाख 47 हजार 256 मतदाता हैं। इनमें सबसे अधिक छपरौली विधानसभा क्षेत्र में हैं। जिले में 1047 मतदेय स्थल व 522 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, सबसे अधिक वोटर छपरौली विधानसभा क्षेत्र में वोट डालेंगे। प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिले में 106 सेक्टर व दस जोन बनाए हैं। इसके साथ ही डीएम राजकमल यादव ने जिले में धारा-144 लगाने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं, अब चुनाव की घोषणा होने के बाद केवल प्रत्याशियों का इंतजार है। यहां आप को छोड़क़र अन्य किसी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन व पुलिस ने होर्डिंग उतरवाए, विरोध भी जताया
चुनाव आचार संहिता लागू होते ही एसडीएम अनुभव सिंह, ईओ ललित कुमार आर्य, कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने होर्डिंग उतरवाने के लिए अभियान चलाया। नेताओं के सभी जगह से होर्डिंग उतार दिए गए और नगर पालिका कर्मचारी उन्हें कब्जे में लेते रहे। हालांकि आप कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध भी जताया। उन्होंने कहा कि होर्डिंग को तोड़ने व बोर्ड फाड़ने के बजाय सुरक्षित उतारे जाएं। हसके बाद उन बोर्ड को उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक लाख पहली बार वोट करेंगे
यहां तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 2 लाख 78 हजार 443 युवा मतदाता हैं। इनमें 18-19 वर्ष तक के 64077 और 20-29 वर्ष तक के दो लाख 94 हजार 356 मतदाता हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में करीब एक लाख युवा पहली बार मतदान करेंगे।
80 वर्ष से अधिक के 11509 मतदाता, सर्विस वोट 8811
जिले में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले एक लाख 15 हजार 09 वोटर हैं। इनके अतिरिक्त दिव्यांग वोटर 6117 हैं, जिसमें विधानसभा क्षेत्र छपरौली में 2017, बड़ौत में 1735, बागपत में 2265 हैं। इस तरह सर्विस वोटर आठ हजार 811 हैं। इनमें छपरौली विधानसभा क्षेत्र में 3768, बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में 2737 व बागपत विधानसभा क्षेत्र में 2306 वोटर हैं। इन सभी को बैलेट पेपर से वोट डालने की छूट मिलेगी।
चुनावी समस्या के लिए यहां करें फोन
किसी को चुनाव से जुड़ी कोई समस्या होती है तो वह 1950 पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकता है। इसके अलावा कंट्रोल रूम 0121-2222870 में भी सूचना दे सकते है।
विधानसभावार मतदाता
विधानसभा क्षेत्र महिला पुरुष थर्ड जेंडर कुल
छपरौली 148619 184455 04 333078
बड़ौत 134998 165804 13 300815
बागपत 141857 171478 25 313363
नोट: वर्ष 2017 के चुनाव में बागपत विधानसभा में 301360 मतदाता, बड़ौत में 288052, छपरौली में 317978 मतदाता थे।
मतदान केंद्र व स्थल
विधानसभा क्षेत्र स्थल केंद्र
बागपत 351 163
बड़ौत 328 154
छपरौली 368 205
नोट: इनमें 240 संवेदनशील व 115 अति संवेदनशील बूथ हैं, जिनपर वेब कास्टिंग कराई जाएगी। इनमें प्रत्याशी के अनुसार बढ़ोतरी हो सकती है।
वर्ष 2017 में इस तरह हुआ था मतदान
बागपत-63.19 फीसदी
बड़ौत-65.06 फीसदी
छपरौली-67.43 फीसदी
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में यह रहा परिणाम
बागपत विधानसभा सीट
योगेश धामा-भाजपा-92566 (46.83)
अहमद हमीद-बसपा-61206 (30.97)
करतार सिंह भड़ाना-रालोद-21751 (11)
डॉ. कुलदीप उज्ज्वल-कांग्रेस-19091 (9.66)
बड़ौत विधानसभा सीट
केपी मलिक-भाजपा-79447 (43.09)
साहब सिंह-रालोद-52941 (28.72)
शौकेंद्र पहलवान-सपा-28376 (15.4)
लोकेश दीक्षित-बसपा-22071 (11.98)
छपरौली विधानसभा सीट
सहेंद्र सिंह रमाला-रालोद (अब भाजपा)-65124 (32.71)
सत्येंद्र सिंह-भाजपा-61282 (30.78)
मनोज चौधरी-सपा-39841 (20.01)
राजबाला-बसपा-30241 (15.19)
चुनावी तैयारियां पूरीं
भाजपा पहले से चुनाव के लिए तैयार है और अब तारीखों की घोषणा हो गई है। भाजपा तीनों सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और उन पर कमल ही खिलेगा। प्रत्याशी जल्द घोषित हो जाएंगे।-सूरजपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष भाजपा
प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जल्द
रालोद की चुनावी तैयारियां पूरी हैं। भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान होने के कारण तीनों विधानसभा सीटों पर रालोद-सपा गठबंधन का प्रत्याशी जीत दर्ज करेगा। हाईकमान जल्द से जल्द प्रत्याशी के नामों की घोषणा करेगा।-डॉ. जगपाल तेवतिया, जिलाध्यक्ष रालोद
मजबूती से चुनाव लडे़ंगे
बसपा की चुनाव की पूरी तैयारियां हैं और पूरी मजबूती के साथ तीनों सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। प्रत्याशियों के लिए पैनल में नाम जा चुके हैं और उनकी घोषणा जल्द हो जाएगी।-मोहित आनंद, जिलाध्यक्ष बसपा

तीनों सीटों पर उतारे जाएंगे प्रत्याशी
कांग्रेस चुनाव को देखते हुए अपने कई कार्यक्रम चला रही थी और जनता के बीच लगातार जा रही है। चुनाव में तीनों सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे, जिनकी घोषणा अगले एक-दो दिन में हो जाएगी।-यूनुस चौधरी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed