फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Voters sealed the fate of 780 candidates in ballot boxes

Baghpat News: मतदाताओं ने मतपेटियों में बंद किया 780 प्रत्याशियों का भाग्य

Fri, 12 May 2023 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Voters sealed the fate of 780 candidates in ballot boxes
बागपत। तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के 780 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को मतदाताओं ने कर दिया। यह फैसला मतपेटियों में बंद हो गया है और अब 13 मई को मतपेटियां खुलेंगी। यहां दो लाख 67 हजार 886 मतदाताओं में से एक लाख 69 हजार 117 ने मतदान किया। इस तरह 63.12 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

जिले में तीन नगर पालिका बागपत, बड़ौत, खेकड़ा और छह नगर पंचायतों अग्रवाल मंडी टटीरी, रटौल, अमीनगर सराय, छपरौली, दोघट, टीकरी में चेयरमैन व सभासद पद के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। जहां अध्यक्ष के लिए 106 तो सभासदों के 674 प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए हैं। इन सभी जगह दो लाख 67 हजार 886 मतदाता हैं, जिनके मतदान करने के लिए 103 मतदान केंद्रों पर 294 मतदेय स्थल बनाए गए थे। इनमें 37 संवेदनशील, 13 अतिसंवेदनशील और 18 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र थे।
विज्ञापन

--
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे बैलेट बॉक्स
मतदान के बाद सभी केंद्रों से कर्मी बैलेट बॉक्स को पुलिस सुरक्षा में सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज बागपत, मंडी समिति बड़ौत, लख्मीचंद पटवारी कालेज खेकड़ा में तीनों तहसीलों के अनुसार बनाए गए स्ट्रांग रूम में लेकर पहुंचे। वहां मतदान कर्मियों ने बैलेट बॉक्स जमा कराए। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बताया कि तीन तहसीलों के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका व नगर पंचायतों के बैलेट बॉक्स रखने को अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जहां उनको रखवा दिया गया है। वह पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रहेंगे। वहीं सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
-प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ी, कल आएगा फैसला
प्रत्याशी पिछले एक महीने से ज्यादा समय से दिन-रात मेहनत में लगे थे। हर कोई अपनी जीत के लिए भागदौड़ कर रहा था। जिले की सभी तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायतों पर खूब खींचतान चल रही थी। अब मतदान होने के बाद प्रत्याशियों को जहां कुछ आराम मिलेगा। वहीं उनकी धड़कनें ज्यादा बढ़ गई हैं। अब 13 मई को फैसला आना है।
--
नगर निकाय कुल मतदाता मतदान प्रतिशत
बागपत 43666 28134 64.43
बड़ौत 108233 59917 55.36
खेकड़ा 37861 25653 67.76
अग्रवाल मंडी टटीरी 12352 8495 68.05
अमीनगर सराय 8270 7107 85.94
छपरौली 16887 11485 68.01
दोघट 12589 9467 75.20
टीकरी 12355 8367 67.72
रटौल 15736 10582 67.25
--------
इस तरह बढ़ता गया मतदान
-----
सबह 9 बजे 12.48
11 बजे 26.43
एक बजे 38.79
तीन बजे 50.37
पांच बजे 58.99
छह बजे 63.12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed