{"_id":"5e3465848ebc3e8d4063ad54","slug":"volunteers-put-their-views-on-drug-addiction-baraut-news-mrt466585191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति पर स्वयं सेविकाओं ने रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति पर स्वयं सेविकाओं ने रखे विचार
विज्ञापन

बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज की रासेयो शिविर की द्वितीय इकाई के दयानंद बाल विद्या मंदिर में चल रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेविकाओं ने नशा मुक्ति पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ रश्मि निगम की देखरेख में स्वयंसेविकाओं ने ईश वंदना व लक्ष्य गीत की प्रस्तुति देकर शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद लवकुश सिंह ने स्वयं सेविकाओं को योगाभ्यास कराया। जिसमें अनुलोम-विलोम, कपालभांति, सर्वागसन, हलासन, अष्ठासन, शीर्षासन आदि शामिल रहे। द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं ने समाज में फैली नशाखोरी को मिटाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रश्मि निगम ने कहा कि नशा अभिशाप है, नशा हमें अपंग बनाता है। इससे कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। इस अवसर पर डा सौरभ, विनोद भारद्वाज, डा जोगेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र, कृष्णपाल आदि शामिल रहे।