फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Volunteers cleaned the camp site and planted saplings

वालिटिंयर्स को बताई आयुर्वेद की आवश्यकता और एलोपैथिक दवाई के दुष्परिणाम

Mon, 23 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Volunteers cleaned the camp site and planted saplings
बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज में चल रहे राष्ट्रीय एकता शिविर में नृत्य प्रस्तुत करती ? - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। एसपीसी डिग्री कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के तीसरे दिन सोमवार को वालिंटियर्स ने श्रमदान करके शिविर स्थल की सफाई करके पौधों की रोपाई की। इस अवसर पर डॉ. विनय चौधरी ने स्वयंसेवकों को आयुर्वेद की आवश्यकता और एलोपैथिक दवा के साइड इफेक्ट के बारे में जानकारी दी।

एसपीसी डिग्री कॉलेज में चल रहे शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ प्रभात फेरी से किया गया। इसके उपरांत शिविर संचालक राहुल सिंह परिहार ने वालिटिंयर्स को एनएसएस के गीतों का अभ्यास कराया। इसके उपरांत अलग-अलग राज्यों से आए स्वयंसेवकों ने दायित्वों की जिम्मेदारी उठाकर श्रमदान करके शिविर स्थल की सफाई करके पौधों की रोपाई की। इस मौके पर सांस्कृतिक धरोहर पर प्रतियोगिता हुई। इसमें वालिटिंयर्स ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिविर के दूसरे सत्र में आयुर्वेद के एमडी विनय चौधरी ने वालिटिंयर्स को वर्तमान में आयुर्वेद की आवश्यकता और एलोपैथिक दवा के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद की ओर लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि खानपान और दिनचर्या में बदलाव कर एलोपैथिक दवा से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed