{"_id":"5df3d7fe8ebc3e879f4a85bb","slug":"vitamin-baghpat-news-mrt458602565","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
बागपत। जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ 18 दिसंबर से होगा। 18 जनवरी तक यह माह चलेगा। इसके तहत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जाएगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है।
सीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि विटामिन ए की दवा पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। 18 दिसंबर से अभियान को शुरू किया जाएगा। बताया कि अधिकांश बच्चों में विटामिन ए की कमी रहती है। इसे देखते हुए बच्चों को इसकी खुराक दी जाएगी। विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है। इसकी कमी होने पर बच्चों में बीमारी एवं मृत्यु दर की संभावनाएं बढ़ती है। नौ माह से पांच वर्ष के बच्चों को एक वर्ष में दो बार खुराक दी जाएगी। सीएमओ ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर बच्चों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके लिए माइक्रो प्लान बनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्देशित किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए के कवरेज को बढ़ाना, सभी कुपोषित बच्चों का पुन: वजन, पहचान, प्रबंधन एवं संदर्भन किया जाएगा। नियमित टीकाकरण के दौरान लक्षित बच्चों के साथ आंशिक प्रतिरक्षित बच्चों को प्रतिरक्षित करते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण कराएंगे। बाल्य रोगों की रोकथाम करते हुए स्तनपान और ऊपरी आहार को बढ़ावा देते हुए कुपोषण से बचाव कराया जाएगा। आयोडीन युक्त नमक के प्रयोग को बढ़ावा देंगे।