फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Visiting all forms of mother in Durga temple

दुर्गा मंदिर में होते मां के सभी रूपों के दर्शन

Sun, 06 Oct 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Visiting all forms of mother in Durga temple
किशनपुर बराल स्थित दुर्गा मंदिर - फोटो : BAGHPAT
दुर्गा मंदिर में होते मां के सभी रूपों के दर्शन
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। किशनपुर बिराल गांव के मां दुर्गा मंदिर में एक साथ नौ देवियों के दर्शन श्रद्धालुओं को होते हैं। यह मंदिर आस्था का केंद्र है। सुबह-शाम तो पूजा अर्चना के लिए लोग पहुंचते है ही, इसके अलावा दिनभर लोग मन्नते माने के लिए माता के दरबार में पहुंचते है। सभी त्योहारों पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित किशनपुर बिराल गांव में मां दुर्गा का मंदिर आस्था का केंद्र बना है। मंदिर में विराजमान नौ देवियां की प्रतिमाएं लोगों को श्रद्धाभाव से जोड़ रही है। सभी देवियों के दर्शन कर श्रद्धालुओं अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं। मंदिर के पास जो भी गुजरता है माता के दरबार में हाजिरी लगातार है। सभी त्योहारों पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। दुर्गा अष्टमी के मौके पर मंदिरों में ज्यादा भीड़ रही है। माता का गुणगान किया गया। परिवार में सुख शांति के लिए प्रार्थना की और मन्नतें मांगी। गांव के सैकड़ों लोग सुबह शाम पूजा करने जाते हैं। मंदिर मे भजन, कीर्तन ओर धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। सच्चे मन से जो भी मन्नत मांगी जाती है मां दुर्गा उसे पूरी करती है। मंदिर के महंत सूरज गिर ने बताया कि बाबा महावीर गिर ने पांच ईंट रखकर मंदिर की नींव रखी थी। जिसके बाद विशालकाय मंदिर श्रद्धालुओं ने बनवाया। नवदुर्गा की प्रतिमाएं मंदिर में विराजमान है।
विज्ञापन

मंदिर में श्रद्धालुओं की है आस्था
गांव के नरेश व विक्रम बताते हैं कि मंदिर में लोगों की श्रद्धा है। भंड़ारे और मेले का आयोजन होता रहता है। पुजारी रामस्वरूप ब्रहमचारी ने बताया कि मंदिर में नवदुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित है। दुर्गा मंदिर में मां के सभी रूपों के दर्शन होते हैं। पास में राम ताल भी है। कहा जाता है कि राम ताल में भगवान श्रीकृष्ण ने हवन किया था।

किशनपुर बराल स्थित मंदिर में मां दुर्गा माता की प्रतिमा

किशनपुर बराल स्थित मंदिर में मां दुर्गा माता की प्रतिमा- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed