फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vishwamitra reached Ayodhya to take Shri Ram and Lakshmana

राजा दशरथ के घर राम और लक्ष्मण को लेने पहुंचे विश्वामित्र

Thu, 07 Oct 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vishwamitra reached Ayodhya to take Shri Ram and Lakshmana
रटौल गांव के शिव मंदिर पर रामलीला में मंचन करते कलाकार - फोटो : BAGHPAT
कस्बा सराय में निकाली श्रीराम बारात, रटौल में हुई सीता की विदाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के अतिरिक्त कस्बा अमीनगर सराय व रटौल में चल रहे रामलीला मंचन में ताड़का वध, भगवान श्रीराम की बरात और स्वयंवर के उपरांत माता सीता की विदाई प्रसंग का मंचन किया गया। अमीनगर सराय में भगवान श्रीराम की बरात में बैंड-बाजों की धुनों पर निकाली गई। रटौल के शिव मंदिर में सीता माता की विदाई का प्रसंग देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।
नगर में श्री रघुवर रामलीला समिति ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण में चल रही रामलीला मंचन में सीता जन्म व ताड़का और सुबाहु वध प्रसंग का मंचन किया गया। राजा जनक का अभिनय संजय फौजदार व विश्वामित्र का किरदार सोनू शर्मा ने निभाया। विश्वामित्र अयोध्या पहुुंचकर राजा दशरथ को बताते हैं कि राक्षस उनके यज्ञ में विघ्न डालते हैं। वह यज्ञ पूर्ण करने के लिए राजा दशरथ से उनके साथ श्रीराम और लक्ष्मण को भेजने के लिए कहते हैं। राजा दशरथ राम और लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं। भगवान श्रीराम ताड़का वध कर राक्षसों से विश्वामित्र का यज्ञ पूर्ण कराते हैं। रामलीला मंचन में संजय रुहेला, मोंटी चौहान, सुजीत, दीपक सिंधी, कमल वर्मा, राजीव कौशिक, राजपाल चौधरी, नरेश गुप्ता, सुमित अरोरा, सतीश गुप्ता, अंकुर शर्मा, मौजूद रहे। शुक्रवार को रावण-बाणासुर संवाद व सीता स्वयंवर का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

अमीनगर सराय कस्बे में रामलीला में भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। बरात कस्बे के मुख्य बाजार से हरिजन बस्ती, गंज मोहल्ला, लक्कड़ बाजार, माता मोहल्ला होते हुए शिव मंदिर पर संपन्न हुई। कस्बे में जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ श्रीराम बरात स्वागत और जलपान की व्यवस्था की गई। श्रीराम बरात का उद्घाटन समाजसेवी अवधेश शर्मा, रामकुमार शर्मा अधिवक्ता ने किया। इस मौके पर अनिल गुप्ता, नवीन गुप्ता, यज्ञदत्त शर्मा, मंगलसेन शर्मा, महेश शर्मा, पुरुषोत्तमदास गर्ग, सभासद राजेश गर्ग व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीता विदाई देख नम हो गई आंखें
चांदीनगर। रटौल गांव के शिव मंदिर पर चल रही रामलीला में स्वयंवर के उपरांत सीता माता की विदाई के प्रसंग का मंचन हुआ। यहां राजा जनक भावुक हो गए। कलाकारों के जीवंत अभिनय को देख दर्शकों की आंखें भी नम हो गईं। रामलीला मंचन में पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक योगेश धामा ने भगवान शिव परिवार के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां ब्रजलाल गांधी, महेंद्र शर्मा, रामू शर्मा, पम्मी कश्यप, मानसिंह, देवेंद्र अरोरा, गोलू, संजय अरोरा, राजू पाल, पंडित कुश प्रसाद शास्त्री मौजूद रहे।

श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
दोघट। पलड़ी गांव के प्राचीन शिव मंदिर में बृहस्पतिवार को आठ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। मंदिर में भागवत की पूजा-अर्चना कर गांव में कलश यात्रा निकाली। यात्रा मुख्य स्थानों से होती हुई शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में शिवकुमार चौधरी, आरती, सुनीता, सीमा, सरोज, विशंबरी, सुरेश, सावित्री, कुसुम, रेखा, राधारानी, संगीता, गीता, रजनी, डॉ. सुखवीर, रामगोपाल, गौरव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed