फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Viral patients are increasing due to changing weather

Baghpat News: मौसम बदलने से बढ़ रहे वायरल के मरीज

Wed, 01 Mar 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Viral patients are increasing due to changing weather
बागपत। मौसम में बदलाव आने से लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को लगभग एक हजार लोगों ने जिला अस्पताल में ओपीडी कराई।
विज्ञापन

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से लोग बीमार पड़ रहे हैं। दिन का अधिकतम तापमान 30 और रात का 17 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन में गर्मी अधिक होने और सुबह और शाम में ठंडक होने के कारण लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुधवार को पंजीकरण खिड़की और ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। लोगों को इलाज के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण मरीज और तीमारदारों की लंबी कतार लगी रही। बुधवार को जिला अस्पताल में एक हजार से अधिक ओपीडी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि दिन और रात के तापमान में अंतर अधिक होने के कारण लोग वायरल की चपेट में आ रहे है। जिला अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज वायरल, खांसी और जुकाम से पीड़ित पहुंच रहे हैं।

बुधवार को जिला अस्पताल में एक हजार ओपीडी हुई। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ा। चिकित्सकों को मरीजों की जांच कर दवाई देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed